सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
मुंबई

NCP के पैसों से ब्यूटी पार्लर और घर का किराया? रोहित का अजित पवार की पार्टी को लेकर सनसनीखेज दावा

NCP Ajit Pawar Bank Misuse: रोहित पवार ने अजित पवार गुट पर पार्टी फंड के दुरुपयोग का सनसनीखेज आरोप लगाया है। ब्यूटी पार्लर और घर के किराए के भुगतान के दावे से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है।

गोरक्ष पोफली

Rohit Pawar Allegations: महाराष्ट्र की राजनीति में आरोपों और प्रत्यारोपों का दौर कोई नई बात नहीं है, लेकिन शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने जो ताजा दावा किया है, उसने राजनीतिक गलियारों में भूकंप ला दिया है। रोहित पवार ने सीधे तौर पर अजित पवार गुट के आंतरिक कामकाज पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के आधिकारिक बैंक खाते का इस्तेमाल निजी सुख-सुविधाओं के लिए किया जा रहा है।

पार्टी फंड और प्राइवेट ऐशो-आराम

शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए रोहित पवार ने एक के बाद एक कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के फंड का इस्तेमाल कुछ इस तरह किया गया जिसे सुनकर खुद अजित पवार भी दंग रह गए थे। रोहित पवार का दावा है कि पार्टी के बैंक खाते से किसी खास व्यक्ति के घर का किराया भरा गया और यहां तक कि ब्यूटी पार्लर के बिलों का भुगतान भी पार्टी के पैसों से किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निजी दौरों के लिए इस्तेमाल किए गए हेलीकॉप्टरों के करोड़ों रुपये के बिल भी एनसीपी के खाते से चुकाए गए। रोहित ने कहा, जब ये सारी बातें अजित दादा के कानों तक पहुंचीं, तो वह आगबबूला हो गए थे। उन्होंने इस पर अपनी कड़ी नाराजगी भी जताई थी।

दिग्गज नेताओं का डिमोशन

रोहित पवार यहीं नहीं रुके, उन्होंने अजित पवार गुट में चल रही पावर वॉर पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी की गई पार्टी की नई कार्यकारी सूची को देखकर साफ है कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे जैसे कद्दावर नेताओं को किनारे लगा दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब पार्टी की पूरी कमान सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के हाथों में सिमट गई है। रोहित ने सवाल उठाया कि जो नेता शरद पवार जैसे गुरु को छोड़कर स्वार्थ के लिए अजित दादा के पास गए थे, अब उन्हें ही वहां साइडलाइन किया जा रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब आप इतने स्वार्थी हो जाते हैं, तो न्याय की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?

रोहित पवार के इस ब्यूटी पार्लर वाले बयान ने सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों तक सनसनी मचा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आरोप न केवल पार्टी की छवि बिगाड़ने वाला है, बल्कि यह अजित पवार गुट के भीतर बढ़ती दरार को भी उजागर करता है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन