ऋतु तावड़े (सौजन्य-IANS) 
मुंबई

'बांग्लादेशी घुसपैठियों का होगा सफाया', ऋतु तावडे ने भरी हुंकार, कांग्रेस से BJP और अब मुंबई की मेयर प्रत्याशी

Mumbai Mayor Nomination: भाजपा की वरिष्ठ पार्षद ऋतु तावड़े ने महापौर (मेयर) पद के लिए और शिवसेना (शिंदे गुट) के संजय घाड़ी ने उपमहापौर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

प्रिया जैस

Ritu Tawade Mumbai Mayor Nomination: भाजपा पार्षद ऋतु तावडे बृहन्मुंबई महानगरपालिका की मेयर प्रत्याशी चुनी गई हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए महायुति ने शिवसेना के संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। नाम घोषित होने के बाद दोनों नेताओं ने क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ऋतु तावडे ने कहा, "मैं घाटकोपर के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे चुनकर यहां भेजा। मेरी पहली प्राथमिकता मेरा वार्ड है। मेरे वार्ड के लोगों और मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।"

बांग्लादेशियों को बाहर करने का संकल्प

उन्होंने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर करने का भाजपा का संकल्प दोहराया। ऋतु तावडे ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आकर फुटपाथों पर कब्जा कर चुके हैं, हम उन पर जरूर कार्रवाई करेंगे।"

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मुंबईकरों ने अपना मेयर चुना है। उन्होंने वोट दिया है कि मुंबई के विकास का नेतृत्व कौन सी पार्टी करेगी। जैसा कि हमने बार-बार कहा है, 'मेयर के पद के लिए उसे मौका दें जो जय श्री राम कहता हो।' मुंबईकरों ने यह बात सुनी और हमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में साफ बहुमत दिया।

ऋतु तावड़े की पहचान

बता दें कि ऋतु तावड़े की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद, 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गईं। 2026 बीएमसी चुनाव जो 15 फरवरी को हुआ था, में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं; उन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थामा था।

वहीं, संजय घाड़ी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना