नितिन गडकरी और रवींद्र चव्हाण (सौजन्य-एएनआई) 
मुंबई

रवींद्र चव्हाण को क्यों बनाया बीजेपी अध्यक्ष? नितिन गडकरी ने बता दिया कारण

महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति हुई। उनके नाम की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की। उन्हें चुने जाने के पीछे का कारण नितिन गडकरी ने बताया।

प्रिया जैस

मुंबई: मुंबई में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र अध्यक्ष को घोषणा की। भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में रवींद्र चव्हाण की घोषणा की।उन्हें निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहें। इस कार्यक्रम में नितिन गडकरी ने रवींद्र चव्हाण को पार्टी के नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के पीछे का कारण स्पष्ट किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सबसे पहले पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण को बधाई दी। फिर उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। नितिन गडकरी ने कहा कि निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे। बाद में यूनियन लीडर बने और फिर प्रदेश अध्यक्ष। यह सिर्फ बीजेपी में संभव है।

कोंकण और पालघर में किया काम

केंद्रीय मंत्री ने चव्हाण को चुने जाने का कारण बताते हुए कहा कि रवींद्र चव्हाण ने भी कोंकण के अंदर काफी मेहनत की। पालघर में उन्होंने काफी काम किया। यही वजह है कि आज उन्हें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मोदी सरकार के नेतृत्व में पार्टी के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 से ज्यादा साल तक शासन किया। लेकिन जो काम इतने वर्षों में नहीं हुआ, उसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सिर्फ 11 वर्षों में किया है।

कार्यक्रम में क्या बोले सीएम

इस कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी अपना मत रखा। इस कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने हाल ही में उद्धव ठाकरे के आंदोलन पर भी बड़ा हमला बोला। उद्धव का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मराठी भाषा के नाम पर राजनीति करते रहे हैं। इन्हें सिर्फ चुनाव के दौरान मराठी लोगों की याद आती है। इन लोगों के कारण मुंबई, गिरगांव के मराठी लोग बाहर चले गए है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेतृत्व तैयार किया है। पीएम मोदी ने पिछले 11 सालों में देश में बदलाव लाया है और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से उबारने का काम किया है।

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे