मंगल प्रभात लोढ़ा (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

रतन टाटा कौशल्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह 21 मार्च को, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रहेंगे मुख्य

Ratan Tata Skill University: मुंबई में 21 मार्च 2026 को रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित होगा, जिसमें उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे।

आंचल लोखंडे

Convocation 2026 Mumbai: रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विश्वविद्यालय का पहला ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह शनिवार, 21 मार्च 2026 को दोपहर 2 बजे लोकभवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

समारोह में जिष्णु देव वर्मा, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी शामिल होंगी। कौशल विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढा ने बताया कि यह विश्वविद्यालय रोजगारोन्मुख और उद्योगोन्मुख शिक्षा प्रदान करने वाला देश का अग्रणी संस्थान है।

युवाओं को मिलेगी वैश्विक पहचान

जुलाई 2022 में स्थापित इस विश्वविद्यालय ने पर्सिस्टंट सिस्टिम्स, किर्लोस्कर ग्रुप और मायक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है। “कोड विदाउट बैरियर” पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के सहयोग से राज्य की 10,000 महिला शिक्षकों और छात्राओं को एआई कौशल प्रशिक्षण दिया जा चुका है। विश्वविद्यालय नवी मुंबई, ठाणे, पुणे और नागपुर में अपने केंद्र संचालित कर रहा है, जबकि पनवेल में एक भव्य परिसर का निर्माण कार्य जारी है।

दीक्षांत समारोह-एक नया अध्याय

मंत्री लोढा ने कहा कि यह समारोह केवल विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान नहीं है, बल्कि युवाओं के लिए देश-विदेश में रोजगार के नए अवसरों के द्वार खोलने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी है। इस अवसर पर उत्कृष्ट औद्योगिक संस्थानों को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान