मुबई मेट्रो में सफर करते रामदास आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

प्रधानमंत्री की किफायत अपील पर रामदास आठवले का एक्शन, मुंबई मेट्रो में किया सफर

Mumbai Metro News: प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद रामदास आठवले ने मुंबई मेट्रो में सफर किया। उन्होंने पेट्रोल डीजल बचाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जनता से सहयोग मांगा।

गोरक्ष पोफली

Ramdas Athawale Mumbai Metro Travel: मुंबई की सड़कों पर भारी सुरक्षा और महंगी गाड़ियों के काफिले में चलने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले आज एक अलग अंदाज में नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पेट्रोल-डीजल के आयात पर निर्भरता कम करने के आह्वान के बाद, आठवले ने मुंबई मेट्रो में सफर करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने आम यात्रियों से बातचीत भी की।

अर्थव्यवस्था को फिसलने से बचाना जरूरी

मेट्रो यात्रा के दौरान मीडिया से बात करते हुए आठवले ने कहा, भारत वर्तमान में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे और अधिक मजबूती देने और नीचे फिसलने से बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण अपील की हैं। ईंधन (पेट्रोल-डीजल) का उपयोग कम करना, सोने की खरीदारी पर नियंत्रण और अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचना आज समय की मांग है। उन्होंने आगे कहा कि वह खुद भविष्य में भी जहां संभव हो, मेट्रो का उपयोग करने की कोशिश करेंगे। आठवले ने जनता से अपील की कि वे देशहित में प्रधानमंत्री के इन सुझावों का पालन करें ताकि विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखा जा सके।

कर्म से दिया संदेश

अपनी चिर-परिचित शायराना शैली के लिए मशहूर आठवले ने इस बार संदेश कविता से नहीं, बल्कि कर्म से दिया है। हालांकि, विपक्षी खेमे की ओर से राज ठाकरे जैसे नेता इसे पहले ही दिखावा करार दे चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से यह एक सांकेतिक कदम माना जा रहा है।

महाराष्ट्र की सियासत गर्म

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को दी गई किफायत की नसीहत ने महाराष्ट्र के सियासी पारे को सातवें आसमान पर पहुँचा दिया है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद प्रदेश की राजनीति स्पष्ट रूप से दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत महायुति के तमाम दिग्गज नेता प्रधानमंत्री के समर्थन में उतर आए हैं। दूसरी ओर, विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शरद पवार, संजय राउत, विजय वडेट्टीवार और राज ठाकरे जैसे नेताओं ने प्रधानमंत्री और सरकार पर तीखे हमले किए हैं।

विपक्ष का आरोप है कि सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं का बोझ आम आदमी के कंधों पर डाल रही है। फिलहाल, महाराष्ट्र के हर चौक-चौराहे पर इस 'किफायत' मंत्र और उस पर हो रही राजनीति की चर्चा जोरों पर है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे