केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात करते रामदास आठवले (सोर्स: एक्स@RamdasAthawale) 
मुंबई

रामदास आठवले ने BJP प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, महाराष्ट्र चुनाव के लिए मांगीं इतनी सीटें

आरपीआई (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत की जा रही है और उन्होंने बीजेपी के महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव से आरपीआई (आठवले) की मांगों के बारे में बात की है।

आकाश मसने

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। इसके पहले पार्टियों और गठबंधनों ने अपने लिए सीटें खोजना शुरू कर दी हैं। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी में सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम दौर की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच दाेनों गठबंधनों के मुख्य दलों के अलावा छोटे क्षेत्रीय दल भी अपनी जगह बनाने के लिए जद्दोहद कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी केंद्र में बीजेपी की सहयोगी है। ऐसे में राज्य में भी वह अपनी हिस्सेदारी चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता को बताया है कि उनकी पार्टी आरपीआई (आठवले) आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 8 से 10 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महायुति गठबंधन का हिस्सा है।

भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

आरपीआई (आठवले) प्रमुख रामदास आठवले ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए सीटों के बंटवारे पर बातचीत की जा रही है और उन्होंने बीजेपी के महाराष्ट्र चुनाव के प्रभारी भूपेंद्र यादव से आरपीआई (आठवले) की मांगों के बारे में बात की है।

केंद्रीय मंत्री आठवले ने कहा कि ‘‘हमने उन्हें संदेश दिया है कि आरपीआई (आठवले) को 8 से 10 सीट मिलनी चाहिए। मुझे हमारे गठबंधन के साझेदारों भाजपा, शिवसेना और राकांपा पर यकीन है। आरपीआई (आठवले) का अलग वोट बैंक है और दलित समुदाय के कई लोग पार्टी के साथ हैं इसलिए हमें सीटों के बंटवारे में उचित हिस्सा मिलना चाहिए।''

10 से 12 सीटों की मांग

मंत्री आठवले ने कहा किया कि पार्टी केवल 10 से 12 सीट मांग रही है यानी कि प्रत्येक क्षेत्र में एक या दो सीट। महाराष्ट्र में 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने 6 दिसंबर को डॉ. बी आर आंबेडकर की पुण्यतिथि की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए मुंबई के संरक्षक मंत्री दीपक केसरकर से मुलाकात की।

बता दें मौजूदा विधानसभा में बीजेपी 103 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद शिवसेना के पास 40, राकांपा के पास 41, कांग्रेस के पास 40, शिवसेना (यूबीटी) के पास 15, राकांपा (एसपी) के पास 13 और अन्य 29 विधायक हैं। कुछ सीटें रिक्त हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज