रामदास आठवले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

'नकल वही करते हैं जिनके पास...ठाकरे पर बरसे रामदास आठवले, मुंबई मेयर पद पर ठोका बड़ा दावा

Ramdas Athawale BMC Prediction: रामदास आठवले का बड़ा दावा। बीएमसी चुनाव 2026 में महायुति को मिलेंगी 140-150 सीटें। उद्धव के 'स्याही विवाद' पर पलटवार और आदित्य ठाकरे की 'नकल' पर दी तीखी प्रतिक्रिया।

प्रिया जैस

BMC Elections: बीएमसी चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने दावा किया कि महायुति बीएमसी में 140 से 150 सीट जीतने वाली है और महापौर महायुति का ही बनेगा। 16 जनवरी का दिन हमारा है। बीएमसी चुनाव में वोटरों ने गुरुवार को अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि, मतदान में इस्तेमाल की जाने वाली स्‍याही को लेकर बवाल हो गया है।

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने वोटिंग में इस्‍तेमाल की जा रही स्‍याही पर सवाल उठाया है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने विपक्ष पर निशाना साधा है। रामदास आठवले ने कहा कि इसका मतलब है कि विपक्ष उंगली से स्याही हटाकर बोगस वोटिंग करने की कोशिश कर रहा है।

चुनाव आयोग ने उठाया सही कदम

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि विपक्षी दलों का जो आरोप है कि स्याही निकाली जा रही है, यह उनके पास बोगस वोटिंग करने का आइडिया है। जिन्हें स्याही निकालने की आदत है, वे ही ऐसा कर रहे हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। चुनाव आयोग को इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। आयोग ने सही कदम उठाया है कि एसआईआर के जरिए अब कोई व्यक्ति दो बार वोट नहीं डाल सकता। विपक्ष को इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए।

रामदास आठवले ने उन वोटरों का जिक्र किया जो वोट देने के लिए बाहर नहीं निकले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एक कानून बनने की आवश्यकता है कि हर व्यक्ति को वोट देना अनिवार्य हो। चुनाव आयोग को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे का दिन जा चुके - आठवले

बीएमसी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कल का दिन हमारा है। उद्धव ठाकरे का दिन जा चुका है। अब माहौल हमारे पक्ष में है। महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों रुपए की योजनाएं आई हैं। मुंबई का मेयर महायुति का बनेगा। हमें 140 से 150 सीटें मिल सकती हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लोग चुनकर आएंगे तो भी हम महायुति के साथ रहेंगे। दूसरी ओर 29 महापालिकाओं में से 25 जगहों पर महायुति का मेयर बन सकता है। आदित्य ठाकरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अभी वे छोटे हैं। देवेंद्र फडणवीस की नकल करना और उनका अपमान करना ठीक नहीं है। वे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। उद्धव ठाकरे को उन्हें समझाना चाहिए, क्योंकि जिनके पास ज्यादा अक्ल नहीं होती, वे ही नकल करते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर