चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्स: साेशल मीडिया) 
मुंबई

राज्यसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के मंत्री बावनकुले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ओडिशा में संभालेंगे BJP की कमान

Rajya Sabha Elections: भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, हरियाणा और ओडिशा में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को ओडिशा की कमान सौंपी गई है।

आकाश मसने

Chandrashekhar Bawankule Appointed As Central Observer: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को तीन महत्वपूर्ण राज्यों बिहार, हरियाणा और ओडिशा के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की घोषणा की। यह कदम चुनावों के दौरान पार्टी के भीतर समन्वय और उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राज्यों के अनुसार नियुक्तियां

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, नियुक्तियों का विवरण इस प्रकार है।

  • बिहार: राज्य में राज्यसभा चुनाव की कमान केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गई है। बिहार की राजनीतिक संवेदनशीलता को देखते हुए दो अनुभवी नेताओं को एक साथ तैनात किया गया है।
  • हरियाणा: यहां गुजरात के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी को पर्यवेक्षक बनाया गया है। संघवी के संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी हरियाणा में उठाना चाहती है।
  • ओडिशा: ओडिशा के लिए महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को केंद्रीय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने जताया आभार

अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद, महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि ओडिशा जैसे महत्वपूर्ण राज्य में राज्यसभा चुनाव के लिए उन्हें केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाना गर्व की बात है। उन्होंने इस भरोसे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हृदय से आभार व्यक्त किया। बावनकुले ने विश्वास जताया कि वे पार्टी की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेंगे।

बता दें कि 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इन 37 सीटों में महाराष्ट्र की 7 सीटें भी शामिल हैं।

ओडिशा की चार सीटों पर चुनाव

गौरतलब कि ओडिशा की चार सीटों पर चुनाव होना है। भाजपा ने अपने प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और वर्तमान राज्यसभा सदस्य सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजू जनता दल ने संतृप्त मिश्रा और डॉ. दत्तेश्वर होता को मैदान में उतारा है। इसके अलावा भाजपा ने वरिष्ठ नेता दिलीप राय को स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में समर्थन देने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि यह कदम राज्यसभा की चार सीटों में से तीन पर कब्जा करने की भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी का सिस्टम सक्रिय, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में तेज बारिश के आसार

धौंस या अहंकार के आगे नहीं झुकेगा ईरान, नई दिल्ली से राष्ट्रपति पेजेशकियन का स्पष्ट मैसेज

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट