CM देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करते राज ठाकरे फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

राज ठाकरे की CM फडणवीस से अचानक मुलाकात: वर्षा बंगले पर पहुंचे MNS प्रमुख, महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज

Raj Thackeray Devendra Fadnavis Meeting: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से 'वर्षा' बंगले पर मुलाकात की। इससे सियासी तापमान बढ़ गया है। जानिए दोनों के बीच क्या हुई बात।

आकाश मसने

Raj Thackeray Meets CM Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) चीफ राज ठाकरे ने पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ भाजपा और महायुति के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाने हुए है। इसी बीच उन्होंने बुधवार सुबह मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. सुबह करीब 8 बजे राज का काफिला मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘वर्षा’ बंगले पहुंचा।

बैठक में कौन-कौन शामिल?

भाजपा पर लगातार निशाना साध रहे राज की मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर फिर तेज हो गया है। राज के साथ मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अध्यक्ष अजिंक्य नाईक भी मौजूद थे।

किन मुद्दों पर हुई अहम चर्चा?

बताया जा रहा है कि यह अचानक हुई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि दो दिन पहले ही बैठक तय हो गई थी। बैठक में दादर स्थित ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क मैदान के पुनर्विकास, वहां उपलब्ध खेल सुविधाओं और खिलाड़ियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके अलावा राज ठाकरे ने हाल ही में मुंबई-गोवा हाईवे की खराब स्थिति का खुद जायजा लिया था। ऐसे में बैठक में हाईवे के लंबित कार्यों और आम जनता की समस्याओं का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने उठाए जाने की संभावना है। हालांकि मुलाकात को मुंबई से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित बताया जा रहा है, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के कारण इसे राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सियासी चर्चाओं का बाजार गरमाया

हाल ही में हुए महानगरपालिका चुनावों में राज और उद्धव ठाकरे ने साथ आकर शिवसेना (यूबीटी) और मनसे के बीच गठबंधन किया था। ठाकरे बंधुओं के इस नए राजनीतिक समीकरण ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दिया है।

इसके बाद राज ठाकरे ने भाजपा के खिलाफ अपना रुख और अधिक आक्रामक किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर सार्वजनिक सभाओं में निशाना साधा है। विद्यार्थियों के आंदोलन के दौरान उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की थी।

राज-फडणवीस की मुलाकात पर क्या बोले संजय राउत?

राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुलाकात पर शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि राज और मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई, इसमें विशेष ऐसा कुछ नहीं है। वे राज्य की समस्याओं, खासकर सड़कों पर पड़े गड्ढों का मुद्दा लेकर उनसे मिलने गए होंगे।

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित

चुनाव आयोग पर आरोप के बीच CWC की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे का CEC पर बीजेपी की विचारधारा को बढ़ाने का आरोप