Railway Paramedical Staff Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मेडिकल पैरामेडिकल क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के रेलवे अस्पतालों और चिकित्सा विभागों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 590 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें सर्वाधिक सीटें नर्सिंग स्टाफ की हैं। विभाग द्वारा घोषित पदवार रिक्तियों का विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: 365 पद
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): 118 पद
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: 43 पद
लैब असिस्टेंट ग्रेड II: 31 पद
रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन: 25 पद
ईसीजी टेक्नीशियन: 04 पद
ऑप्टोमेट्रिस्ट: 02 पद
डायलिसिस टेक्नीशियन: 01 पद
ऑडियोलॉजिस्ट / स्पीच थेरेपिस्ट: 01 पद
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसकी शुरूआ 15 सितंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने के लिए 16 अक्टूबर 2026 तक का समय मिलेगा। वहीं, आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार की गलती होने पर उसमें सुधार करने की सुविधा 17 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
RRB पैरामेडिकल भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।
नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट: मान्यता प्राप्त संस्थान से GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) या B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए।
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड): फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharm) या बैचलर डिग्री (B.Pharm) के साथ संबंधित काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
रेडियोग्राफर / एक्स-रे टेक्नीशियन: संबंधित विषय में डिप्लोमा या B.Sc (रेडियोग्राफी) होना चाहिए।
ईसीजी टेक्नीशियन: संबंधित क्षेत्र में निर्धारित डिप्लोमा/डिग्री।
लैब असिस्टेंट ग्रेड II: DMLT (डिप्लोमा इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) या समकक्ष योग्यता।
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड II: B.Sc (केमिस्ट्री) के साथ हेल्थ/सैनिटरी इंस्पेक्टर का डिप्लोमा।
डायलिसिस टेक्नीशियन: B.Sc की डिग्री और हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा अथवा कार्य अनुभव।
अन्य पद: ईसीजी, ऑप्टोमेट्रिस्ट व अन्य पदों हेतु संबंधित विषय में निर्धारित डिप्लोमा या डिग्री होना आवश्यक है।
उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "RRB Paramedical Recruitment 2026 Notification" लिंक पर क्लिक करें।
पहले अपनी बुनियादी जानकारी भरकर New Registration प्रक्रिया पूरी करें।
पंजीयन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर आवेदन पत्र (Application Form) ध्यानपूर्वक भरें।
अपने शैक्षणिक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को स्कैन करके अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
अंत में सबमिट किए गए आवेदन का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें और पद के अनुसार अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।