संजय निरुपम ने किया नाना पटोले पर पलटवार (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

Rahul Gandhi की राम से तुलना पर घमासान, नाना पटोले के बयान से सियासी तूफान

Maharashtra News: नाना पटोले द्वारा राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना किए जाने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: महाराष्ट्र कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नाना पटोले ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की। उन्होंने अब तक राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस भगवान राम का काम कर रही है।

जिस तरह भगवान राम ने दबे-कुचले, वचितों के लिए काम किया। उसी तरह हमारे नेता राहुल गांधी भी पूरे देश में गरीबों व दलितों की आवाज को मजबूती से उठा रहे हैं।

धार्मिक भावनाओं का अपमान

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने पटोले के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह हिंदू धर्म और धार्मिक भावनाओं का अपमान है। राहुल की राम से तुलना कर पटोले ने चापलूसी की सारी हदों को पार कर दिया है। इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने क्रिसमस सेलिब्रेशन का क्रेडिट भी सोनिया गांधी को दिया था। कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर का विरोध किया था और प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भी मजाक उड़ाया था।

मंदिर क्यों नहीं गए राहुल

बीजेपी प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि पटोले ने इस तरह का बयान देकर लायी राम भवतों की आस्था का अपमान किया है। यह माफ न करने लायक जैसा कृत्य है, क्या पटोले राहुल गांधी से पूछेंगे कि उन्होंने राम मंदिर के अभिषेक समारोह का मजाक क्यों उड़ाया था और अब तक वे मंदिर क्यों नहीं गए है।

रावण से करें तुलना: निरुपम

शिवसेना शिंदे गुट के नेता संजय निरुपम ने कहा कि पटोले का यह बेवकूफी से भरा बयान है। उन्होंने राम पर कांग्रेस पार्टी के रुख पर सवाल उदाया और कहा कि यह बहुत ही बेतुका बयान है क्योकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा राम का विरोध किया है। कांग्रेस ने हमेशा अयोध्या में मंदिर बनाने के प्रस्ताव में अडंगा डाला है।

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय

मिथुन चक्रवर्ती बने बंगाल सरकार के सलाहकार, कैबिनेट मंत्री के बराबर होगा दर्जा

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल