पृथ्वीराज चव्हाण (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

'क्या PM मोदी को किडनैप कर लेंगे ट्रंप? पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से मचा सियासी बवाल

Prithviraj Chavan News: वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर पृथ्वीराज चव्हाण के बयान से विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने ट्रंप-मोदी तुलना और 50% टैरिफ पर टिप्पणी की। जिससे सियासी बवाल मच गया है।

आकाश मसने

Prithviraj Chavan Controversial Statement: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का बयान विवादों में घिर गया है। उनके बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिका की ओर से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ की गई कार्रवाई पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दे दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या डोनाल्ड ट्रंप हमारे प्रधानमंत्री को भी किडनैप कर लेंगे?”

पृथ्वीराज चव्हाण ने यह भी कहा कि जो घटनाक्रम वेनेजुएला में हुआ, क्या वैसा ही कुछ भारत में भी हो सकता है।  उनके पीएम मोदी पर दिए इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

अमेरिकी टैरिफ पर उठाए सवाल

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इतनी अधिक दर से कोई भी व्यापार संभव नहीं है। उनके अनुसार, टैरिफ लगाने से अमेरिका ने भारत से होने वाले निर्यात को लगभग बंद कर दिया है।

उन्होंने कहा, “अमेरिका को होने वाले निर्यात से भारतीयों को जो मुनाफा मिलता था, वह अब नहीं मिलेगा। भारत को यह झटका सहन करना पड़ेगा और नए बाजारों की तलाश करनी होगी।” चव्हाण ने यह भी जोड़ा कि जब व्यापार पहले से ही ठप है, तो 50 फीसदी टैरिफ लगा देने से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता।

पूर्व DGP शेष पॉल वैद्य की कड़ी प्रतिक्रिया

पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी शेष पॉल वैद्य ने तीखी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि चव्हाण को एक संतुलित और अनुभवी नेता माना जाता था, लेकिन हाल के बयानों से ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं में भारी निराशा और हताशा है।

यह देश विरोधी सोच है: पूर्व DGP

शेष पॉल वैद्य ने कहा कि इस तरह के बयान देश के खिलाफ जाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी नेता को यह उम्मीद करनी चाहिए कि भारत में भी वेनेजुएला जैसी स्थिति पैदा हो। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की आलोचना करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन देश के सम्मान और प्रधानमंत्री पद की गरिमा पर सवाल उठाना गलत है। पूर्व डीजीपी ने चव्हाण के बयान को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस तरह की सोच देशहित में नहीं है।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम