प्रताप सरनाईक (सोर्स: डिजाइन फोटो) 
मुंबई

अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रताप सरनाईक का शिकंजा, ऐप बंद करने और मालिकों पर केस दर्ज करने के निर्देश

Pratap Sarnaik Action: परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने महाराष्ट्र में अवैध बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाने और ओला-रैपिडो जैसे ऐप्स को ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Maharashtra Bike Taxi Ban: मुंबई एमएमआर सहित राज्य भर में चलने वाली अवैध बाइक टैक्सी पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शिंकजा कस दिया है। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने मंगलवार को पुलिस के साइबर अपराध विभाग को निर्देश दिया कि वे ओला, उबर और रैपिडो जैसे एग्रीगेटर्स के अनधिकृत बाइक टैक्सी ऐप को बंद कर दें। सरनाईक ने इन कंपनियों के मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने का भी निर्देश दिया है।

बाइक टैक्सी की अनुमति नहीं

गौरतलब है कि राज्य में बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति नहीं है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (साइबर क्राइम) को लिखे एक पत्र में, जिसकी एक प्रति पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई है। सरनाईक ने कहा कि राज्य में कई अनधिकृत बाइक टैक्सी सेवाएं बिना जरूरी अनुमतियों के चल रही हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि ये ऐप वित्तीय लेन-देन करते समय सरकारी नियमों का भी खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं। इससे लाइसेंस प्राप्त रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों की आजीविका पर बुरा असर पड़ रहा है।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा कि ऐप आधारित बाइक सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करती हैं, जिससे जनता की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है। उन्होंने कहा कि इन सेवाओं का उपयोग करने वाले यात्रियों के लिए कोई पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं हैं, जिनमें ड्राइवर का सत्यापन, बीमा कवच, महिलाओं की सुरक्षा के उपाय और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव की कोई प्रणाली नहीं अपनाई गई है।

हुई थी,महिला की मौत

उल्लेखनीय परिवहन मंत्री ने 22 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा लिंक रोड इलाके में एक अनधिकृत बाइक टैक्सी से जुड़ी एक दुर्घटना का भी जिक्र किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील

राज्यसभा से भी पास हुआ ट्रिब्यूनल सुधार विधेयक 2026, खरगे को बोलने का मौका न मिलने पर विपक्ष ने किया वॉकआउट

कौन हैं कटहल किंग? जिनकी PM मोदी से बातचीत हो रही वायरल, जानिए रत्नागिरी के किसान मिथिलेश देसाई की कहानी

तमिलनाडु में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पास, जानें क्यों लगातार परीक्षा का विरोध कर रहा राज्य