मनोज जारंगे पाटिल और प्रसाद लाड मीटिंग (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

मनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े

Prasad Lad Emotional: मराठा आरक्षण को लेकर 30 मई से आमरण अनशन की चेतावनी के बीच राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल मनोज जरांगे पाटिल से मिलने पहुंचा। बैठक के दौरान भाजपा नेता प्रसाद लाड भावुक होकर रो पड़े।

अपूर्वा नायक

Prasad Lad Emotional During Meeting: मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल के 30 मई से आमरण अनशन की चेतावनी की पृष्ठभूमि में राज्य सरकार का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अंतरवाली सराटी पहुंचा। वहां मनोज जरांगे के साथ हुई अहम बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल भाजपा विप सदस्य प्रसाद लाड फूट-फूटकर रो पड़े।

मां के अपमान का जिक्र कर हुए भावुक

मनोज जरांगे के साथ हुई इस बैठक के दौरान प्रसाद लाड ने संभाजीनगर स्थित एक होटल में हुए विवाद को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उस घटना के दौरान उनकी मां का अपमान हुआ था, जो उन्हें आज भी याद है। प्रसाद लाड की भावुकता देखकर वहां मौजूद कई लोग भी द्रवित हो उठे। बैठक के दौरान कुछ समय के लिए माहौल पूरी तरह संवेदनशील हो गया।

"समाज का कार्यकर्ता बनकर आया हूं"

प्रसाद लाड ने कहा कि वे राजनीतिक भूमिका में नहीं, बल्कि मराठा समाज के कार्यकर्ता के रूप में आए हैं। "70 साल के इतिहास में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्ववाली महायुति सरकारों ने मराठा समाज के लिए जो किया है, वह पहले किसी ने नहीं किया।" उन्होंने जरांगे को बड़े भाई समान बताते हुए अनशन रोकने की अपील की।

अनशन खत्म करने की अपील

अंतरवाली सराटी में हुई इस बैठक के दौरान प्रसाद लाड ने मनोज जरांगे को बड़े भाई समान बताते हुए 30 मई से प्रस्तावित आमरण अनशन वापस लेने की अपील की। सरकार की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि आंदोलन को बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाए। आने वाले दिनों में सरकार और आंदोलनकारियों के बीच और बैठकों की संभावना भी जताई जा रही है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना