Maharashtra Voter List Removal Controversy (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का षड्यंत्र, प्रकाश आंबेडकर ने लगाया ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप

Prakash Ambedkar: प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में करीब 2.90 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के इतिहास की सबसे बड़ी ‘वोट चोरी’ बताया।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Voter List Removal Controversy: वंचित बहुजन आघाडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने पुणे में आयोजित पत्रकार वार्ता में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में करीब 2 करोड़ 90 लाख मतदाताओं के नाम अवैध रूप से मतदाता सूची से हटाए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के इतिहास की सबसे बड़ी ‘वोट चोरी’ की घटना बताते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और इस ‘संस्थागत भ्रष्टाचार’ के खिलाफ नागरिकों को जागरूक होने का आह्वान किया।

आंबेडकर ने स्पष्ट किया कि लोक प्रतिनिधि कानून 1950 की धारा 21 के तहत किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाने से पहले उसे व्यक्तिगत नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा। उनके अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से करीब 30 से 40 हजार मतदाताओं के नाम कम किए जा रहे हैं।

याचिका खारिज

विशेष रूप से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मतदारसंघ से अढ़ाई लाख मतदाताओं के नाम हटाने की योजना बनाने का भी उन्होंने आरोप लगाया। उन्होंने मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा इस मामले में दायर याचिका को तकनीकी आधार पर खारिज किए जाने पर भी गहरी नाराजगी जताई।

75 लाख मतों पर उठाए संदेह के घेरे

अर्थशास्त्री डॉ. प्रभाकरण के हवाले से आंबेडकर ने कहा कि आंध्र प्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद रात 11 बजे से 2 बजे के बीच 4।95 प्रतिशत अतिरिक्त मतदान दर्ज किया गया था। इसी पैटर्न को देखते हुए उन्होंने महाराष्ट्र में मतदान समाप्ति के बाद करीब 75 लाख अतिरिक्त मतों के दर्ज होने पर गहरा संदेह जताया है।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन