प्रकाश आंबेडकर ने बोला पीएम मोदी पर हमला (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

प्रकाश आंबेडकर का बड़ा दावा, मोदी की इटली यात्रा और सैन्य स्टील शिपमेंट पर उठाए सवाल

Prakash Ambedkar Claims On Modi: प्रकाश आंबेडकर ने नरेंद्र मोदी की इटली यात्रा को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सैन्य उपयोग के स्टील से जुड़े जहाजों को इटली में रोका गया है।

अपूर्वा नायक

Prakash Ambedkar Claims On Modi Italy Visit: हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी इटली की यात्रा कर देश लौटे हैं। उनकी इस यात्रा के दौरान इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की गई एक खास चॉकलेट की काफी चर्चा है।

केंद्र सरकार का दावा है कि इस यात्रा से भारत इटली के संबंध और मजबूत हुए हैं लेकिन वंचित आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने शुक्रवार को पुणे में एक प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी की यात्रा की पोल खोलते हुए संगीन आरोप लगाए हैं।

इटली की पीएम ने रोके भारत के 4 जहाज

उन्होंने दावा किया कि इटली की पीएम मेलोनी ने भारत से गए हुए 4 जहाजों को रोक दिया है। इन जहाजों में करीब 800 टन मिलिट्री-ग्रेड स्टील है। यह स्टील इजराइल जा रहा था, जिसका इस्तेमाल करीब 17,000 बम बनाने के लिए शेल्स के रूप में किया जाना है।

लेबर यूनियनों का दबाव

 प्रकाश आंबेडकर का दावा है कि इजराइल इन बमों का इस्तेमाल गाजा पट्टी में करेगा लेकिन इटली की सरकार पर पोर्ट पर लेबर यूनियनों के दबाव की वजह से भारतीय जहाजों को रोक दिया है। जब ईरान को इस बात का पता चला कि भारत उसके दुश्मन देश की मदद कर रहा है तो उसने हमारी तेल सप्लाई कम कर दी।

मोदी इसी क्राइसिस को खत्म करने के मकसद से इटली गए थे ताकि दुनिया को इस बारे में पता न चले। एपस्टीन फाइल में मोदी का नाम आने के बाद हर देश उन पर दबाव बना रहा है। आंबेडकर ने कहा कि इटली की मिटेनी नाम की केमिकल फैक्ट्री जो वहां बंद हो चुकी है, अब राजनीतिक दबाव की वजह से उसे भारत में शुरू किया जा रहा है।

असम सीमा पर नाकेबंदी, शिलांग में धमाके, CRPF की 5 कंपनियां तैनात, जानिए क्यों बिगड़े मेघालय के हालात

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश, कुछ जगहों पर जलभराव

विशाखापत्तनम में BRICS की बैठक, युवा और खेल मंत्रियों का लगेगा जमावड़ा, 11 देश होंगे शामिल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार तक बरसेगा कुदरत का कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट, उफनती नदियों से तबाही के आसार

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, सोशल मीडिया अपील पर जुटी भारी भीड़, पुलिस ने लिया एक्शन