गोरेगांव फ्लैट चोरी केस (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

पवई में सुसाइड केस निकला कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, पति ने 6.7 लाख की सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या

Mumbai Wife Murder Husband Plot: मुंबई के पवई में आत्महत्या समझी गई महिला की मौत डेढ़ साल बाद हत्या निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पति ने सुपारी देकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या करवाई थी।

अपूर्वा नायक

Powai Murder Case Contract Killing: पवई इलाके में आत्महत्या समझी जाने वाली एक महिला की मौत ने डेढ़ साल बाद सनसनीखेज मोड़ ले लिया। 14 अक्टूबर 2024 को 34 वर्षीय गीता चौधरी का शव उनके घर के किचन में फंदे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में इसे दुर्घटनावश मृत्यु माना गया था।

मृतका के पिता भानाराम चौधरी ने इस घटना पर लगातार संदेह जताया और मामले की गहन जांच की मांग की। उनके प्रयासों के चलते पुलिस ने केस की दोबारा जांच शुरू की, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पति की साजिश का पर्दाफाश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गीता के पति सखाराम ने ही इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। उसका डिंपल चौधरी नामक महिला के साथ विवाहेतर संबंध था और वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था।

पहले भी हुए थे प्रयास

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने पहले दो बार गीता की हत्या की कोशिश की थी। एक बार सड़क दुर्घटना के जरिए और दूसरी बार शारीरिक हमले के माध्यम से, लेकिन दोनों प्रयास असफल रहे।

सुपारी देकर कराई हत्या

अंततः सखाराम ने अपने दोस्त शंकर डांगी और उसके साथियों बाबू व दिनेश गायरी को 6.7 लाख रुपये की सुपारी दी। आरोपियों ने गीता की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध किस हद तक खतरनाक रूप ले सकते हैं। जांच एजेंसियां अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही हैं।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

World Elephant Day: गौरी से शुरू हुआ सफर अब दुनिया तक पहुंचा, वंतारा ने हाथी संरक्षण के लिए शुरू की नई पहल

झारखंड-पंजाब क्यों नहीं गए राहुल गांधी? छात्र आंदोलन पर विपक्ष के दोहरे रवैये पर भड़के ओपी राजभर

भाई साहब, आप बदल गए हैं... रेवती सुले के वेडिंग रिसेप्शन में खरगे ने ली PM मोदी की चुटकी, देखें वायरल VIDEO

मीटिंग कराई तो उल्टा लटका दिया जाएगा...अभिजीत दिपके का BJP पर गंभीर आरोप, बोले- हॉल मालिकों को मिलीं धमकियां