प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: IANS) 
मुंबई

मुंबई में 82 साल के बुजुर्ग से 1.08 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बनकर दी धमकी

Mumbai Crime News: मुंबई में साइबर ठगी, विले पार्ले के 82 वर्षीय बुजुर्ग से सीबीआई-पुलिस बनकर 1.08 करोड़ रुपए ठगे गए। मुंबई साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आकाश मसने

Mumbai Cyber Fraud News: मुंबई में साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें विले पार्ले का 82 वर्षीय रिटायर्ड नागरिक ठगी का शिकार हुआ। ठगों ने खुद को सीबीआई और दिल्ली पुलिस के अधिकारी बताकर इस व्यक्ति से 1.08 करोड़ रुपये ठग लिए। मुंबई साइबर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, बख्शी को सबसे पहले व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया, जिसमें एक व्यक्ति ने खुद को दिल्ली के टेलीकॉम विभाग का 'पवन कुमार' बताया। उसने दावा किया कि बख्शी के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर केनरा बैंक में फर्जी खाता खोला गया है, जो अंतरराष्ट्रीय गैरकानूनी लेनदेन में इस्तेमाल हो रहा है।

दिल्ली पुलिस और CBI अधिकारी बताकर दी धमकी

इसके बाद बख्शी को कॉल आए, जिसमें लोग खुद को दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर 'खुशी शर्मा' और सीबीआई अधिकारी 'हेमराज कोहली' बता रहे थे। उन्होंने बख्शी को गिरफ्तारी वारंट की धमकी दी और 'क्लियरेंस सर्टिफिकेट' जारी करने के लिए उनके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी।

पीड़ित ने डर और झांसे में आकर बख्शी ने अपने और पत्नी के खातों से 1.08 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में ट्रांसफर कर दिए। ठग वीडियो कॉल के जरिए लगातार संपर्क में रहे और धमकी देते रहे कि इस बारे में किसी को भी न बताएं।

पुलिस जांच में जुटी

जब बख्शी को ठगी का एहसास हुआ, उन्होंने वेस्ट रीजन साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बीएनएस सेक्शन और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट डिटेल्स की मदद से ट्रांसफर किए गए पैसे की जांच और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी न दें, चाहे वह सरकारी अधिकारी का दावा ही क्यों न करे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल