गणेशोत्सव त्योहार, प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

गणेशोत्सव में मुंबई पुलिस की दोहरी चुनौती, VIP सुरक्षा के बीच मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन से प्रशासन अलर्ट

Mumbai Police Security: गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में भीड़ नियंत्रण और वीआईपी सुरक्षा के बीच मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल के आंदोलन के ऐलान से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस अलर्ट पर है।

रूपम सिंह

Mumbai Police Security Challenge Ganeshotsav Festival: मुंबई, नवभारत न्यूज नेटवर्क। मुंबई में गणेशोत्सव का त्योहार बड़े उत्साह के साथ शुरू हो चुका है। लेकिन इस बार मुंबई पुलिस और राज्य प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए नजर आ रहे हैं।

उत्सव के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के बीच मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल के, मुंबई में आंदोलन करने के ऐलान ने पुलिस की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं।

मुंबई शहर में एक तरफ करोड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा और विशाल पंडाल हैं। वहीं दूसरी तरफ हजारों मराठा आंदोलनकारियों के मुंबई पहुंचने की, आशंका से कानून व्यवस्था पर भारी दबाव बन गया है।

सुरक्षा की यह चुनौती केवल धार्मिक पंडालों और सड़क के प्रदर्शनकारियों तक ही सीमित नहीं है। गणेशोत्सव के दौरान केंद्रीय और राज्य सरकार के कई दिग्गजों, मंत्रियों, बॉलीवुड हस्तियों और विदेश से आने वाले वीआईपी मेहमानों का दौरा लगातार जारी रहता है।

लालबागचा राजा जैसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में वीआईपी आवाजाही के कारण सुरक्षा के विशेष कड़े इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात

इतनी बड़ी संख्या में अतिविशिष्ट हस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साथ ही, आम जनता के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बहाल रखने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट रहे है।

हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर भारी बल तैनात कर दिया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा टुकड़ियों की मदद ली जा रही है।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम