File Pic 
मुंबई

MP संजय राउत को धमकी देने वाले दो लोगों को पुलिस ने गोवंडी से किया गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: कांजुरमार्ग पुलिस (Kanjurmarg Police) ने राउत ब्रदर्स को धमकी (Threat) देने वाले दो लोगों को गोवंडी (Govandi) इलाके से गिरफ्तार (Arrested) करने का दावा किया गया है। आरोपियों की पहचान रिजवान जुल्फिकार अंसारी (26) जो की ऑटो रिक्शा चालक है और इंटीरियर का काम करने वाले शहीद अंसारी (27) के रूप में की है और दोनों को गोवंडी निवासी बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत और उनके भाई विधायक सुनील राउत को जान से मारने की धमकी दी गई थी। 

कांजुरमार्ग पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस इस बात की भी तहकीकात कर रही है कि इनका मकसद क्या था, कहीं इसके पीछे किसी और का हाथ तो नहीं था, यह सिर्फ मोहरा है और सूत्रधार कोई और हैं?

पुलिस की तकनीकी टीम कर रही कॉल रिकॉर्डिंग का विश्लेषण 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3 जून को सीएम एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उद्धव ठाकरे के समर्थक सांसद संजय राउत के खिलाफ अन्य जगह के साथ साथ मानखुर्द इलाके में भी जूता मारो आंदोलन किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस आंदोलन में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग शामिल थे। कहीं उसमे से ही किसी ने इस धमकी वाली वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है, इसकी भी जांच चल रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों को दो दिनों से अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी के समान कॉल आ रहे थे। पुलिस को संजय राउत और सुनील राउत दोनों के मोबाइल फोन की कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। जिसका तकनीकी टीम विश्लेषण कर रही है। फोन करने वाले ने उन्हें यह कहकर धमकी दी कि अगर वे सत्ताधारी सरकार की आलोचना करना जारी रखेंगे तो उन्हें गोली मार दी जाएगी, इसमें यह भी कहा गया है कि उन्हें एक महीने के भीतर गोली मारकर श्मशान घाट भेज दिया जाएगा।

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया