पॉड टैक्सी (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

एमएमआर में ‘पॉड टैक्सी’ प्रोजेक्ट की तैयारी, यात्रियों को मिलेगी लास्ट माइल कनेक्टिविटी की सुविधा

Mumbai Metropolitan Region में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। इसका उद्देश्य लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुधारना है।

अपूर्वा नायक

Pod Taxi In Mumbai MMR: मुंबई महानगर क्षेत्र में यात्रियों की यात्रा को आसान और तेज बनाने के लिए प्रशासन ने पॉड टैक्सी सेवा शुरू करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इस योजना के तहत महानगरपालिकाओं को विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को घर से कार्यस्थल तक सुगम और सीधे परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है, जिससे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग भी बढ़ेगा।

मेट्रो और लोकल यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

अक्सर देखा जाता है कि मेट्रो या लोकल ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों को अंतिम गंतव्य तक पहुंचने के लिए रिक्शा या बस का सहारा लेना पड़ता है। इस दौरान भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आती है। प्रस्तावित पॉड टैक्सी सेवा इस समस्या का समाधान बन सकती है और यात्रियों को स्टेशन से सीधे ऑफिस या घर तक पहुंचने में मदद करेगी।

पर्यावरण और ट्रैफिक प्रबंधन पर सकारात्मक असर

इस परियोजना से निजी वाहनों का उपयोग कम होने की संभावना है, जिससे सड़कों पर भीड़ घटेगी और यातायात सुचारु होगा। ईंधन की बचत और प्रदूषण में कमी जैसे पर्यावरणीय लाभ भी सामने आ सकते हैं। प्रशासन का मानना है कि यह पहल शहरी परिवहन को आधुनिक और टिकाऊ बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

योजना के क्रियान्वयन पर प्रशासन का जोर

परियोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित विकास प्राधिकरणों की मदद लेने का सुझाव दिया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि भविष्य की सभी विकास योजनाओं में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को प्राथमिकता दी जाए। बैठक में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया और परियोजना को जल्द से जल्द जमीन पर उतारने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर चर्चा की गई।

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद