PM Modi on Sanjay Raut Health: शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सांसद संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ने से पार्टी समर्थकों में चिंता का माहौल है। राउत ने खुद ट्वीट कर अपने सेहत के बारे में जानकारी दी है और समर्थकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की। उनकी तबीयत बिगड़ने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके स्वस्थ्य होने की कामना की है।
संजय राउत ने सोशल मीडिया पर लिखा, “आप सभी ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है और मुझे स्नेह दिया है, लेकिन अचानक मेरी तबीयत खराब हो गई है। इलाज जारी है, मैं जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगा।” उनके इस ट्वीट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "संजय राउत जी, आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करता हूँ। "
यह भी पढ़ें- Maharashtra News: ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में महाराष्ट्र अव्वल, CM फडणवीस ने कलेक्टरों की बढ़ाई पावर
डॉक्टरों की सलाह पर राउत को बाहर जाने और भीड़भाड़ वाली जगहों से दूर रहने को कहा गया है। अपने ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा कि डॉक्टर की सलाह के बाद अब उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रमों और भीड़ से दूर रहना होगा। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि मैं शीघ्र ठीक हो जाऊंगा और नए साल में आप सबसे फिर मुलाकात करूंगा। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।” उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।