अमित शाह (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा। अमित शाह ने मुंबई में बताया कि अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Amit Shah In Mumbai: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी, एनडीए के घटक दल और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों की ओर से देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने चलेगा। इस दौरान देश के हर राज्य, केंद्र शासित प्रदेश, जिले, लोकसभा-विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा।

25 वर्ष पूरे होने पर अयोजन

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले पीएम मोदी के जन्मदिन को बीजेपी की ओर से ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता था। यह कार्यक्रम आमतौर पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक या कुछ स्थानों पर एक सप्ताह तक चलता था।

इस बार प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के विशेष अवसर पर इसे विस्तारित कर एक महीने का किया गया है। अमित शाह ने कहा कि 7 अक्टूबर 2026 को नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने इसे देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि बहुत कम नेताओं ने राज्य के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 25 वर्षों तक जनसेवा की है।

2014 के बाद राजनीति में बदलाव का दावा

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश की राजनीति भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद जैसे मुद्दों से जूझ रही थी। उनके अनुसार, 2014 से 2026 के बीच राजनीति में बदलाव आया है और अब ‘काम-काज पर आधारित राजनीति’ को प्रमुखता मिली है। उन्होंने कहा कि भारत ने पिछले वर्षों में मजबूत विदेश और रक्षा नीति के साथ ‘India First’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाया है। शाह ने अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और हालिया आंकड़ों में 7.8 प्रतिशत GDP विकास दर दर्ज की गई है।

घुसपैठ औऱ UCC पर जवाब

घुसपैठ के सवाल पर शाह ने कहा कि सरकार देश से एक-एक घुसपैठिए को निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2029 से पहले बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का लक्ष्य है। अमित शाह ने कहा कि सरकार ने अनुच्छेद 370, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर से जुड़ी चुनौतियों जैसे पुराने मुद्दों पर निर्णायक कदम उठाए हैं। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की नीति को ‘जीरो टॉलरेंस’ बताते हुए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया।

सीएम डीसीएम रहे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े,सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। शाह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से एनडीए के घटक दल, बीजेपी और स्वयंसेवी संगठन देश के हर स्तर तक पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा काल को विशेष कार्यक्रमों के जरिए रेखांकित करेंगे।

BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने पुतिन और शी जिनपिंग संग खिंचवाई BRICS फैमिली फोटो

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित