ईंधन बचत, महाराष्ट्र सरकार,(सोर्स: सौजन्य AI) 
मुंबई

पीएम की अपील: ईंधन बचाने पर जोर, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ऑनलाइन मीटिंग्स पर महाराष्ट्र सरकार का फोकस

Maharashtra Electric Vehicles: प्रधानमंत्री की ईंधन बचत अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कामकाज में खर्च कम करने और इलेक्ट्रिक वाहनों व ऑनलाइन बैठकों को बढ़ावा देने की पहल की।

अंकिता पटेल

PM Narendra Modi Fuel Saving: मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों और राज्य सरकारों से खर्चे बचाने की अपील की। पीएम ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल का किफायत से उपयोग करें और यातायात के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता दें। पीएम की इस अपील के बाद महाराष्ट्र सरकार ने खर्च बचाने की पहल शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी कामकाज में अब सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को इस्तेमाल करने का फैसला किया है। इसके अलावा सरकार ने मंगलवार से सभी बैठकों को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार इस बार कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेगी।

पीएम ने कोविड काल की तरह वर्क फ्रॉम होम, वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने को कहा, ताकि ईंधन बच सके इसके अलावा उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राएं कम से कम एक साल के लिए टालने की अपील की। इसके अलावा उन्होंने शादियों-समारोहों में एक साल तक नए सोने के गहने न खरीदने को कहा है।

महाराष्ट्र सरकार एक्शन में

इसी कड़ी में महाराष्ट्र के आईटी और सांस्कृतिक मंत्री आशिष शेलार ने तीन बड़े फैसलों का एलान किया है।

अब महाराष्ट्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि 'काना फिल्म फेस्टिवल' के लिए विदेश नहीं जाएगा।

सरकारी कामकाज में केवल इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल होगा। मगलवार से विभाग की सभी बैठके ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

फ्रांस के कान्स शहर में शुरू होने जा रहा महोत्सव इस बार 23 मई तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में सिनेमा की दुनिया के नामी फिल्मकार, कलाकार, राइटर, डायरेक्टर सब एक साथ आते है।

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती