कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मुंबई

BMC में भ्रष्टाचार और निजीकरण का आरोप, पवन खेड़ा ने घेरा सत्ताधारी गठबंधन

Congress Leader Pawan Khera ने बीएमसी चुनाव से पहले भाजपा-शिंदे सेना पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव आते ही बांग्लादेशियों का मुद्दा उठाया जाता है,जबकि मुंबई बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है।

अपूर्वा नायक

Pawan Khera On BMC Election 2026: बीएमसी चुनाव से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर चुनाव के समय बांग्लादेशियों का मुद्दा जानबूझकर उठाया जाता है, ताकि असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

पवन खेड़ा ने सवाल किया कि “क्या मुंबई केवल किसी एक खास दोस्त के लिए ही है?” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा–शिंदे सेना ने मुंबई महानगरपालिका में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर जनता के पैसे की लूट की है।

करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाल हालात

खेड़ा ने कहा कि बीएमसी में सड़कों के निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज भी शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे नागरिकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुंबई में पीने के पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है और हर मानसून में कई इलाकों में घरों में पानी भर जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा।

प्रदूषण और निजीकरण पर सवाल

पवन खेड़ा ने कहा कि मुंबई का प्रदूषण स्तर अब दिल्ली के स्तर तक पहुंच चुका है, जो गंभीर चिंता का विषय है। इसके बावजूद सरकार इस पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूलों, बेस्ट बस सेवाओं और बीएमसी अस्पतालों के निजीकरण की कोशिशें की जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

विपक्ष को विकास निधि से वंचित करने का आरोप

खेड़ा ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को जानबूझकर विकास निधि से वंचित रखा जा रहा है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में काम न कर सकें। उन्होंने कहा कि मुंबई की जनता अब इन मुद्दों को समझ चुकी है और आने वाले बीएमसी चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी।

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल