देवेंद्र फडणवीस और पार्थ पवार (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

CM Fadnavis का बड़ा बयान: पार्थ पवार भी नहीं बचेंगे, जांच के बाद कार्रवाई

Parth Pawar Land Scam मामले पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जांच में जिनका नाम आएगा, उनके खिलाफ चार्जशीट दायर होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी बचाया नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।

अपूर्वा नायक

Pune Land Scam Update: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र पार्थ पवार के खिलाफ पुणे में जमीन खरीद मामले को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने साफ किया कि जांच में जिनका नाम आएगा, उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी, चाहे वह कोई भी हो।

एक साक्षात्कार के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एफआईआर में नाम आने का मतलब यह नहीं कि वह व्यक्ति दोषी ही है। इसी तरह एफआईआर में नाम न होने का मतलब यह भी नहीं कि वह दोषी नहीं है। असली महत्व चार्जशीट यानी आरोपपत्र का होता है।

पार्थ की अमेडिया कंपनी पर पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में 40 एकड़ जमीन खरीदने का आरोप लगा था। इस मामले में विपक्ष ने गंभीर सवाल उठाए थे, जिसके बाद सीएम फडणवीस ने जांच के आदेश दिए।

इस प्रकरण में एफआईआर भी दर्ज हुई और जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया। हालांकि, इसके बाद अजित पवार ने बताया कि यह जमीन सौदा रद्द कर दिया गया है लेकिन इस पूरे मामले में पार्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसे लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार से सवाल कर रहा है।

कोई भी हो, बचेगा नहीं

सीएम देवेंद्र ने कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि पार्थ पचार के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई? लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि कोई भी हो, पुलिस की जांच में जिन-जिन लोगों के नाम आएंगे, उनके खिलाफ वार्जशीट दाखिल करनी ही होगी। कोई भी इससे बच नहीं सकता और किसी को भी बचाया नहीं जा सकता, हम जो प्रक्रिया है, उसका पालन कर रहे हैं, उनका यह बयान साफ संकेत देता है कि अगर जांच में पार्थ पवार का नाम आता है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह