परेल में हुई झड़क का दृश्य सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

VIDEO: मुंबई के परेल में ईद जुलूस के दौरान भड़की हिंसा, झंडे के डंडों से मारपीट, पुलिसकर्मियों समेत कई घायल

Mumbai Parel Clash: मुंबई के परेल में ईद-ए-मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान नाकाबंदी को लेकर दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। झंडों के डंडों से हमला किया गया, जिसमें पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

आकाश मसने

Parel Clash Between Two Groups: मुंबई के परेल इलाके में ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान नाकाबंदी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई। भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डॉक्टर बी.ए. रोड पर स्थित सेंट्रल रेलवे परेल वर्कशॉप के सामने जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच जोरदार हिंसक झड़प हो गई। गाड़ियों के मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज वाले हॉर्न को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सड़क पर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

इस घटना में कई स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में हुई हिंसा

जानकारी के अनुसार भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को मध्यरात्रि के बीच यह घटना हुई। पुलिस के मुताबिक, झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं जबकि दोनों पक्षों को अलग करने और स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

यातायात नाकाबंदी के दौरान भड़का विवाद

पुलिस के अनुसार मुंबई के भोईवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में ही नाकाबंदी के दौरान बाइक सवारों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किए जाने के बाद दो गुटों के बीच विवाद के मारपीट हुई। घटना डॉक्टर बीए रोड पर सेंट्रल रेलवे के परेल वर्कशॉप के सामने की है।

नारेबाजी से बिगड़ा माहौल

मुंबई पुलिस के मुताबिक, नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर तेज आवाज वाले हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बाइक सवारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान करीब 50 से 60 बाइक सवारों ने कुछ दूर आगे जाकर अपनी गाड़ियां रोक दीं और यातायात में बाधा उत्पन्न करने लगे। पुलिस के अनुसार, इस दौरान नारेबाजी करते हुए माहौल बिगड़ने लगा।

झंडों के डंडों से किया हमला

घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्मी कॉटेज इलाके में मौजूद करीब 30 से 40 युवक भी सड़क पर आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और एक-दूसरे के साथ झड़प शुरू हो गई। आरोप है कि दोनों पक्षों की ओर से झंडे की लकड़ियों का इस्तेमाल कर मारपीट की गई।

बीच-बचाव में पुलिसकर्मी भी हुए घायल

इस झड़प में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी पुलिस को मिली है। वहीं, विवाद को शांत कराने और दोनों पक्षों को अलग करने पहुंचे कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

भोईवाड़ा पुलिस ने इस मामले में रेहान मसूद सैय्यद (19), आदिल खान अहमद खान (19) और मिराज मोहम्मद फिरोज रईस (18) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके अलावा भीड़ में शामिल अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई, यात्री के मुंह से मिले 82 ग्राम के दो कैप्सूल, देखें VIDEO

177 की मौत... 826 अब भी लापता, 21 भारतीयों की बची जान, नेपाल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे सैकड़ों लोग

नेपाल में भारी तबाही के बाद बिहार पर खतरा, गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, CM चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का लिया जायजा

जो खेले, वो खिले से मेजर ध्यानचंद तक, PM मोदी ने बताया कैसे बदलेगा भारत का स्पोर्ट्स इकोसिस्टम