अलविदा सिडको! अब सेंट्रल रेलवे संभालेगी नवी मुंबई के 14 स्टेशनों की कमान; देखें पूरी लिस्ट

Harbour Line Stations Handover: सिडको से हस्तांतरण के बाद नवी मुंबई के 14 रेलवे स्टेशन अब मध्य रेलवे के अधीन आ गए हैं। देखें वाशी, बेलापुर और खारघर समेत हस्तांतरित हुए सभी 14 स्टेशनों की पूरी सूची।
cidco hands over 14 navi mumbai railway stations to central railway see list
सिडको कार्यालय में सांसद नरेश म्हस्के(सोर्स: नवभारत फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai 14 Railway Stations Transferred: स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर नवी मुंबई के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। सिडको के अधीन ट्रान्स हार्बर और हार्बर लाइन के 14 रेलवे स्टेशन औपचारिक रूप से मध्य रेलवे प्रशासन को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

इसके बाद अब इन स्टेशनों की देखभाल, सफाई, मरम्मत और यात्री सुविधाओं की जिम्मेदारी पूरी तरह मध्य रेलवे की होगी।

सांसद म्हस्के के प्रयासों से समाधान

ठाणे के सांसद नरेश म्हस्के ने बताया कि सिडको के पास रहने के कारण इन स्टेशनों की हालत खराब थी और यात्रियों को भारी परेशानी होती थी।

उन्होंने इस मुद्दे को युद्धस्तर पर उठाया। सिडको और मध्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और मई 2026 में छत्रपती शिवाजी महाराज टर्मिनस स्थित मध्य रेलवे मुख्यालय में बैठक आयोजित करवाई। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर स्टेशनों के हस्तांतरण की मांग की।

cidco hands over 14 navi mumbai railway stations to central railway see list
ऐसा छिछोरापन गली के नेता भी नहीं करते.. राहुल गांधी पर भड़के देवेंद्र फडणवीस, बोले- वो देश से माफी मांगे

6 महीने में प्रक्रिया

रेल मंत्री के निर्देशों के बाद 6 महीने में प्रक्रिया पूरी करने का निर्णय लिया गया था। कुल 17 स्टेशनों में से 3 स्टेशन जून 2026 में पहले ही हस्तांतरित हो चुके थे। शुक्रवार को शेष 14 स्टेशनों का हस्तांतरण भी पूरा हो गया। इन 14 में से 11 स्टेशन ठाणे लोकसभा क्षेत्र* में आते हैं। इस प्रक्रिया में मावल के सांसद श्रीरंग बारणे* का भी सहयोग मिला, क्योंकि खांदेश्वर, मानसरोवर और खारघर स्टेशन उनके क्षेत्र में हैं।

कौन-कौन से स्टेशन हुए हस्तांतरित

हस्तांतरित 14 स्टेशन हैं - वाशी, सानपाडा, जुईनगर, नेरूळ, सीवूड्स-दरावे, बेलापूर, ऐरोली, रबाले, घणसोली, कोपरखैरणे, तुर्भे, खांदेश्वर, मानसरोवर और खारघर।

cidco hands over 14 navi mumbai railway stations to central railway see list
शब्दों और डेटा के खेल में फडणवीस का कोई जवाब नहीं... चाकण विवाद पर रोहित पवार का तीखा हमला

लाखों यात्रियों को होगा फायदा

सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि वर्षों से सिडको और रेलवे के बीच समन्वय के अभाव में नवी मुंबईकर यात्रियों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। अब मध्य रेलवे के पास आने से स्टेशन प्रबंधन अधिक सक्षम होगा और यात्री सुविधाओं में तेजी से सुधार होगा।

उन्होंने इस फैसले के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सिडको के JMD राजा दयानिधी, मुख्य अभियंता पी. एस. फुलारी और मध्य रेलवे के अधिकारियों का आभार जताया। हस्तांतरण के समय शिवसेना के पदाधिकारी विजय चौगुले, द्वारकानाथ भोईर, किशोर पाटकर सहित कई जनप्रतिनिधि और DRUCC सदस्य संजीव कुलकर्णी भी उपस्थित थे।

बेहतर रेल सेवाएं

सांसद म्हस्के ने कहा कि समय सीमा से पहले काम पूरा होने से अब नवी मुंबई और ठाणे के लाखों यात्रियों को स्वच्छ और बेहतर रेल सेवाएं मिलेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com