Operation Tiger Uddhav Thackeray MPS Shinde Shivsena Speculation: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी भूकंप आने के संकेत मिल रहे हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत उद्धव ठाकरे गुट के नौ में से सात सांसद पाला बदलकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इस संभावित उलटफेर को लेकर दिल्ली से लेकर मुंबई तक गुप्त बैठकों का दौर जारी है, जिसने राज्य के सियासी पारे को अचानक बढ़ा दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट के सांसदों के बीच एक गुप्त बैठक हुई है। चर्चा है कि इन सात सांसदों को शिंदे गुट में शामिल करने के लिए एक बड़ी डील फाइनल हुई है, जिसके तहत पाला बदलने वाले मराठवाड़ा के एक सांसद को केंद्र सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिल सकती है। हालांकि, मुंबई के दो सांसदों ने इस पूरे घटनाक्रम से दूरी बना रखी है और वे उद्धव ठाकरे के साथ ही बने रहेंगे।
इन अटकलों को तब और बल मिला जब शिर्डी से उद्धव गुट के सांसद भाऊसाहेब वाकचौरे ने मीडिया के सामने इस विषय पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर इस मुद्दे पर सवाल न पूछने की विनती की और 'मौन सर्वार्थ साधनम' का सूचक नारा दिया वाकचौरे ने शिंदे से मिलने की बात को नकारा तो जरूर, लेकिन उनके इस रहस्यमयी मौन ने राजनीतिक गलियारों में टेंशन और सस्पेंस दोनों को बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें :- राज्यसभा टिकट नहीं मिलने के बाद छगन भुजबल का दर्द छलका, बोले- कुछ लोग बिना संघर्ष के आगे बढ़ गए
दूसरी तरफ, शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह महज एक अफवाह है और जानबूझकर ऐसी भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। राउत के अनुसार, जिन्हें पार्टी छोड़कर जाना था वे पहले ही जा चुके है। अब बचे हुए सभी सांसद पूरी मजबूती के साथ उद्धव ठाकरे और पार्टी के साथ खड़े हैं।