लक्ष्मण हाके (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

लक्ष्मण हाके की Y-Plus सुरक्षा हटाने की मांग, मराठा क्रांति मोर्चा की चेतावनी- नहीं तो हाईकोर्ट जाने की तैयारी

Laxman Hake को मिली Y-Plus सुरक्षा को हटाने के लिए मराठा क्रांति मोर्चा ने सरकार को 15 दिन का अल्टिमेटम दिया है। मांग पूरी नहीं होने पर हाईकोर्ट और आंदोलन की चेतावनी दी।

आलोक उमाकृष्ण

Maratha Kranti Morcha Ultimatum: ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके को महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई वाय प्लस सुरक्षा को लेकर मराठा क्रांती मोर्चा ने आक्रामक रुख अपनाया है। मोर्चा के राज्य समन्वयक महेश डोंगरे ने मांग की है कि 15 दिनों के भीतर यह सुरक्षा वापस ली जाए, अन्यथा संगठन उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर पूरे राज्य में आंदोलन छेड़ेगा।

इस मांग के बाद मराठा-ओबीसी विवाद फिर से भड़कने की आशंका जताई जा रही है। डोंगरे ने सवाल उठाया कि चुनाव में मात्र 273 वोट पाने वाले और कोई उल्लेखनीय समाजकार्य न करने वाले हाके को चार एसपीओ और आगे-पीछे पुलिस वाहनों सहित इतनी बड़ी सुरक्षा क्यों दी जा रही है? उन्होंने आरोप लगाया कि हाके ओबीसी-मराठा विवाद भड़काकर जातीय तनाव और दंगे कराने का काम करते हैं।

CM फडणवीस से सुरक्षा पर पुनर्विचार की अपील

महेश डोंगरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ओबीसी नेता लक्ष्मण हाके को दी गई Y-Plus सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार को यह देखना चाहिए कि हाके को इतनी बड़ी सुरक्षा देने की वास्तविक आवश्यकता क्या है और इसके पीछे क्या आधार हैं।

डोंगरे ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने की मांग की। साथ ही, उन्होंने मराठा और अठारह पगड़ जातियों के युवाओं से इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से राज्य के प्रत्येक पुलिस थाने और एसपी कार्यालय में निवेदन सौंपने की अपील की।

डोंगरे के अनुसार, निवेदन के माध्यम से सरकार और पुलिस प्रशासन तक सुरक्षा हटाने की मांग पहुंचाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में निवेदन मिलने से प्रशासन इस विषय पर गंभीरता से विचार करेगा और उचित फैसला ले सकेगा।

ऐसा होगा आंदोलन

डोंगरे ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में सुरक्षा नहीं हटाई गई तो संगठन कोर्ट जाएगा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को निवेदन सौंपेगा तथा पुलिस महासंचालक कार्यालय के सामने बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटने से राज्य का माहौल शांत होगा।

INDIA गठबंधन का जन महाभियोग कार्यक्रम रद्द, खरगे-राहुल गांधी समेत कई नेता होने थे शामिल

PM-Kisan 24th Installment: क्या आपकी पिछली किस्त भी अटकी थी? जानिए किन किसानों को मिल सकते हैं ₹4,000

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त कैसे चेक करें और निकालें; जानें Step by Step

पीएम नरेंद्र मोदी ने जारी की PM-किसान की 24वीं किस्त, किसानों के खाते में भेजे 19 हजार करोड़ रुपये

डेटिंग ऐप Tinder- Bumble और Hinge पर 75% प्रोफाइल फर्जी; जानें कैसे बचें रोमांस स्कैम से?