मुंबई

नोरा फतेही का 'सरके चुनर' गाना बैन: अश्विनी वैष्णव ने संसद में दी जानकारी, अभिनेत्री ने जताया विरोध

नोरा फतेही ने विवादित गाने 'सरके चुनर' से खुद को अलग किया, संसद में बैन की मांग उठी।

रूपम सिंह

Mumbai Nora Fatehi News: बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi के नए गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद के बीच मेकर्स ने इसे सोशल मीडिया से हटा लिया है। विवाद गहराने पर नोरा ने भी खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में नोरा ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्होंने इसके लिए कोई परफॉर्मेंस नहीं दी। उन्होंने कहा कि उनकी तस्वीर का उपयोग भी बिना अनुमति किया गया।

नोरा के मुताबिक, यह गाना करीब तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था और मौजूदा हिंदी वर्जन से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि कोई इसे उनका समर्थन समझे और दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद गाना हटाए जाने का स्वागत किया।

संसद तक पहुंचा मामला, सरकार ने लगाया बैन

विवाद संसद तक पहुंच गया, जहां केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने लोकसभा में बताया कि विवादित गाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता असीमित नहीं हो सकती और इसे समाज व संस्कृति के दायरे में रहकर ही देखा जाना चाहिए।

यह मुद्दा Anand Bhadauria ने लोकसभा में उठाते हुए सरकार से स्पष्टीकरण मांगा था।

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार