नेपाल बाढ़ का दृश्य, इनसेट- एकनाथ शिंदे सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

नेपाल बाढ़ में फंसे महाराष्ट्र के 61 सैलानियों का नहीं मिला कोई सुराग, रेस्क्यू के लिए शिंदे के शिवसैनिक रवाना

Nepal Flood Maharashtra Tourists Missing: नेपाल की बाढ़ में महाराष्ट्र के 61 पर्यटक लापता हैं। एकनाथ शिंदे के निर्देश पर शिवसेना और युवासेना की टीमें ग्राउंड जीरो पर राहत व बचाव कार्य में जुट गई हैं।

आकाश मसने

Shiv Sena Nepal Flood Rescue Operation: नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी प्राकृतिक त्रासदी ने भारी तबाही मचाई है। भीषण बाढ़ के बीच महाराष्ट्र के भी कई लोग वहां फंसे हुए हैं। उनकी मदद के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के शिवसैनिक नेपाल रवाना हो गए हैं। केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के साथ शिवसेना भी राज्य के फंसे हुए लोगों की मदद और सुरक्षित वापसी के प्रयास में जुट गई है।

एकनाथ शिंदे ने फंसे हुए लाेगों से की वीडियो कॉल पर बात

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पोखरा में फंसी शिवसेना की उप जिला प्रमुख मेघा चोरगे और उनके साथियों से वीडियो कॉल पर बातचीत कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने जल्द सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

शिवसैनिक मदद के लिए नेपाल रवाना

शिवसेना (शिंदे गुट) की युवासेना से जुड़े राहुल कनाल और कुछ शिवसैनिक मदद के लिए नेपाल रवाना हुए हैं। नेपाल में सातारा, महाबलेश्वर और पुणे क्षेत्र के कुछ नागरिकों के फंसे होने की प्राथमिक जानकारी है। उनसे संपर्क करने और सुरक्षित वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि केंद्र सरकार, महाराष्ट्र सरकार और आपदा प्रबंधन दल समन्वय से काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल को मदद का भरोसा दिया है। नेपाल में शिवसेना कार्यकर्ताओं के जरिए भी फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

महाराष्ट्र के 61 पर्यटक लापता

बता दें कि नेपाल और तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी बाढ़ और प्राकृतिक त्रासदी के बीच महाराष्ट्र के कई परिवारों की सांसें अटक गई हैं। नेपाल में मची इस महातबाही में महाराष्ट्र के कम से कम 61 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश और सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

एसईओसी और आपदा प्रबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र से कुल 114 सैलानियों के नेपाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में फंसे होने की आशंका थी, जिनमें से 53 लोगों से संपर्क हो चुका है और वे पूरी तरह सुरक्षित पाए गए हैं। लेकिन शेष 61 यात्रियों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे उनके परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, मोदी के मंत्री ने दिया पार्टी में शामिल होने का ऑफर

Explainer: चुनाव आयोग के अंदर कब-कब छिड़ी जंग? टीएन शेषन से अशोक लवासा तक, अंदरूनी विवाद की पूरी कहानी

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?