शरद पवार (सोर्स: फाइल फोटो) 
मुंबई

शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम

NCP SP Meeting: शरद पवार की अध्यक्षता में हुई राकां (एसपी) की महत्वपूर्ण बैठक में दोनों राकां गुटों के विलय की अटकलों पर विराम लगा दिया गया। पार्टी ने राज्यभर में सरकार के खिलाफ रणनीति भी बनाई।

अपूर्वा नायक

NCP SP Meeting Sharad Pawar Rules: राकां (एसपी) की बुधवार को मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं पार्टी प्रमुख शरद पवार ने की। बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल सहित पार्टी के सांसद, विधायक और 2024 विधानसभा चुनाव में उतरे उम्मीद्वार शामिल हुए।

इस दौरान महाराष्ट्र और देश की राजनीतिक स्थिति, हालिया चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा और 10 जून के स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान दोनों राकां के विलय पर स्पष्ट रूप से पूर्ण विराम भी लगा दिया गया।

  • बैठक का सबसे अहम पहलू दोनों राकां गुटों के विलीनीकरण को लेकर रहा। सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों राकां का विलय नहीं होगा।
  • शरद पवार की उपस्थिति में यह बात कही गई और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसे उनकी सहमति माना जा रहा है।
  • प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने बाद में मीडिया से कहा कि विलीनीकरण का विषय पूरी तरह समाप्त हो चुका है और इस पर आगे कोई चर्चा नहीं होगी।

आक्रामक विपक्ष की तैयारी

शशिकांत शिंदे ने कहा कि पार्टी शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एक सशक्त विपक्ष के रूप में उभरेगी। 15 अगस्त के बाद कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर राज्यव्यापी दौरे किए जाएंगे और महंगाई, ईंधन मूल्यवृद्धि जैसे जन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।

रोहित की गैरहाजिरी पर सफाई

बैठक में विधायक रोहित पवार अनुपस्थित रहे, जिससे नाराजगी की अटकलें तेज हुईं। रोहित ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कर्जत-जामखेड़ और बारामती के किसानों से जुड़े जनाई-शिरसाई परियोजना के गंभीर जल संकट के कारण उन्हें अचानक पुणे के सिंचाई भवन जाना पड़ा।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां