प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Navi Mumbai में 43 हजार से ज्यादा घर खाली, खरीदारों की कमी से बढ़ी चिंता

Navi Mumbai Real Estate: नवी मुंबई में 43 हजार से ज्यादा घर खाली पड़े हैं। खासकर 50 से 75 लाख रुपये की कीमत वाले घरों को खरीदार नहीं मिल रहे, जिससे रियल एस्टेट बाजार में दबाव बढ़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai Unsold Homes Data: महाराष्ट्र राज्य सरकार जहां एक तरफ अब तीसरे मुंबई के निर्माण पर ज्यादा फोकस कर रही है, लेकिन नवी मुंबई शहर का विकास पिछले कुछ समय में बड़ी तेजी के साथ हुआ है, नवी मुंबई शहर का सुनियोजित तरीके से विकसित किया गया है।

जिसकी वजह से नवी मुंबई शहर को एक अलग पहचान मिली है। नवी मुंबई ने हर फ्रंट पर अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह एक वेल-प्लांड शहर के तौर पर इसकी पहचान हो या इसकी चौड़ी डिजाइन वाली सड़कें और पार्क, बहुत से लोगों ने इसी वजह से नवी मुंबई में घर लेना पसंद किया है।

नवी मुंबई को कई तरह की कनेक्टिविटी मिली हुई है। बावजूद इसके नवी मुंबई में आज भी 43 हजार 332 घर ऐसे हैं जो खाली पड़े हैं बाजार में इन घरों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। नवी मुंबई में सिर्फ हाउसिंग सेक्टर में ही डेवलपमेंट नहीं हुआ है, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर का इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार के लगातार सपोर्ट के बावजूद, असलियत कुछ और ही है।

वजह है यहां खाली पड़े घरों की संख्या

क्रेडाई और लियासेस फोर्ज के मुताबिक, अगर 2025 के आंकड़ों को देखें, तो करीब 43,332 घर नहीं बिके हैं। खासकर बीच से ऊपर की कीमत वाली रेंज के घरों को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा है और इस वजह से इन्वेंट्री पर बोझ बढ़ रहा है।

कौन से घरों के ग्राहक नहीं हैं?

  • डेवलपमेंट भी तेजी से हुआ है। जहां एक तरफ वाशी क्रीक ब्रिज ने मुंबई और नवी मुंबई को जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है, वहीं नए बने अटल सेतु, नवी मुंबई मेट्रो और हवाई यात्रा को आसान बनाने वाले नवी मुंबई एयरपोर्ट ने भी इसमें इजाफा किया है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बुरी हालत 50 लाख रुपये से 75 लाख रुपये के बीच कीमत वाले घरों की है, और नवी मुंबई में इस कीमत वाली रेज के करीब 8,621 घर खाली हैं। यह कैटेगरी बिक्री के लिए उपलब्ध सेगमेंट में आगे है, जिस तेजी से ऊपर की कीमतों में घरों की उपलब्धता बढ़ रही है, उसी तरह यह भी देखा जा रहा है कि डेवलपर्स पर भी बहुत ज्यादा दबाव है क्योंकि इन घरों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।
  • 50-75 लाख रुपये की कीमत वाले घरों के बाद बिना बिके घरों में 1 से 1।5 करोड़ रुपये की कीमत वाले घर शामिल हैं। इनमें से 6545 घर बिना बिके हैं, जबकि 40 से 50 लाख रुपये की कीमत वाले 5866 घर बिना बिके हैं।

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव