नवी मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स अभय योजना को शानदार रिस्पॉन्स, 81 करोड़ से अधिक वसूली

Property Tax Discount Maharashtra: नवी मुंबई में प्रॉपर्टी टैक्स अभय योजना को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब तक 15 हजार से अधिक डिफॉल्टर ने 81 करोड़ रुपये जमा किए हैं।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai Property Tax Abhay Scheme: प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टर के लिए नवी मुंबई मनपा द्वारा लागू की गई अभय स्कीम को लोगों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और अब तक 15,000 से ज्यादा डिफॉल्टर्स ने 81 करोड़ रुपये से ज्यादा का पेमेंट किया है।

इस स्कीम की डेडलाइन 31 मार्च 2026 की आधी रात तक है और इसका फायदा उठाने के लिए अभी कुछ दिन बचे हैं, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बकाएदार अपना भुगतान समय रहते कर दें।

मनपा की जानकारी के मुताबिक, मौजूदा आर्थिक वर्ष में 27 मार्च, 2026 की शाम 5 बजे तक कुल 755 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ है। अब तक 2 लाख 14 हजार 900 प्रॉपर्टी मालिकों ने टैक्स भरा है, जिसमें से 61.5 परसेंट लोगों ने ऑनलाइन और 38.5 परसेंट लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट किया है।

एकमुश्त अदा करने पर दी गई है 50 प्रतिशत की छूट

अभय स्कीम के तहत, रेजिडेंशियल, नॉन-रेजिडेंशियल, इंडस्ट्रियल और खाली प्रॉपर्टी पर बकाया एकमुश्त चुकाने पर लेट फीस पर 50 परसेंट की छूट दी जा रही है। इस छूट का फायदा उठाते हुए 15 हजार 92 डिफॉल्टर्स ने 81 करोड़ 34 लाख 49 हजार 689 रुपये जमा किए हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में टैक्स कलेक्शन कैंपेन तेज कर दिया गया है। टैक्स पेमेंट को आसान बनाने के लिए, टैक्स कलेक्शन सेंटर शनिवार (28 मार्च) और रविवार (29 मार्च) की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ-साथ सोमवार (30) मार्च) को भी सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। आखिरी दिन, 31 मार्च को ये सेंटर रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। इसलिए, आम जनता के साथ-साथ मजदूर वर्ग को भी छुट्टियों में भी टैक्स भरने की सुविधा मिलेगी।

कलेक्शन के लिए मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल

  • इस साल मनपा के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने कलेक्शन के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम, अलग-अलग डिजिटल मीडिया, साथ ही एसएमएस, नोटिस और पर्सनल विजिट के जरिए फ़ॉलो अप करके कलेक्शन प्रोसेस को तेज किया गया है।
  • प्रॉपर्टी टैक्स भरने के लिए मनपा की आधिकारिक वेबसाइट, व्हाट्सएप चैटबॉट और टैक्स कलेक्शन सेंटर के ज़रिए ऑनलाइन और ऑफलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
  • आयुक्त डॉ कैलाश शिंदे ने उन प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है जिन्होंने अभी तक अपना टैक्स नहीं भरा है कि वे इन सुविधाओं का फायदा उठाएं और तुरंत अपना टैक्स भरें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज