प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
मुंबई

नवी मुंबई में काला जादू के नाम पर लूट, उज्जैन के फर्जी बाबाओं ने महिला से ठगे 1.9 लाख, ऐसे आए पुलिस के हत्थे

Navi Mumbai Crime News: नवी मुंबई के दिवाले गांव में अघोरी अनुष्ठान के जरिए परेशानियों को दूर करने का झांसा देकर एक महिला से 1.9 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो फर्जी बाबाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Navi Mumbai Black Magic Fraud: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से अंधविश्वास और धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के दिवाले गांव में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला को अपने जाल में फंसाकर दो स्वयंभू बाबाओं ने करीब 1.9 लाख रुपये की ठगी की। नवी मुंबई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को नासिक जिले के घोटी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

परेशानियों को दूर करने का दिया था झांसा

नवी मुंबई पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन भरत चव्हाण उर्फ तंतन बाबा (21) और सागर शिवाजी शिंदे उर्फ एकलहारी बाबा (24) के रूप में हुई है। इन आरोपियों ने खुद को मध्य प्रदेश के उज्जैन का निवासी बताया था। उन्होंने महिला को विश्वास दिलाया कि वह गंभीर जीवन संकटों से घिरी हुई है और यदि समय रहते विशेष अघोरी पूजा और अनुष्ठान नहीं किए गए, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सितंबर से दिसंबर के बीच हुई लूट

पुलिस उपायुक्त (जोन-2, बेलापुर) अमित काले ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह धोखाधड़ी सितंबर से दिसंबर 2025 के बीच हुई। आरोपियों ने डरा-धमकाकर और तंत्र-मंत्र का लालच देकर महिला से 1.47 लाख रुपये नकद ऐंठे और 43,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। जब महिला को अपनी गलती का एहसास हुआ और कोई सुधार नहीं दिखा, तब उसने पुलिस की शरण ली।

नासिक से हुई गिरफ्तारी

महिला की शिकायत पर 24 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों का पीछा किया और उन्हें नासिक के घोटी से धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (4) (धोखाधड़ी), 3 (5) (साझा मंशा) के साथ-साथ महाराष्ट्र मानव बलिदान और अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथा व काला जादू रोकथाम और उन्मूलन अधिनियम के तहत कड़े प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन फर्जी बाबाओं ने शहर में किसी और को भी अपना शिकार बनाया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे अंधविश्वासों और चमत्कारी दावों के झांसे में न आएं।

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग