वाशी मनपा अस्पताल (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

नवी मुंबई में सस्ता MRI टेस्ट अब संभव, मनपा अस्पताल में 33 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

Navi Mumbai MRI Facility: नवी मुंबई मनपा ने वाशी अस्पताल में सस्ती MRI सुविधा शुरू करने के लिए 33 करोड़ के ठेके को मंजूरी दी है, जिससे मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai MRI Facility Municipal Hospital: नवी मुंबईकरों को अब एमआरआई टेस्ट के लिए निजी अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और न ही इसके लिए हजारों रुपये देने पड़ेंगे, क्योंकि अब वाशी स्थित नवी मुंबई महानगरपालिका के अस्पताल में कम कीमत पर एमआरआई की सुविधा देने का रास्ता साफ हो गया है।

इसके लिए नवी मुंबई मनपा की स्टैंडिंग कमेटी ने मेसर्स रूबी ऑलकेयर सर्विस के साथ 33 करोड़ रुपये के ठेका को मंजूरी दे दी है। स्टैंडिंग कमेटी की इस पहल से नवी मुंबई मनपा अस्पताल के हेल्थ सिस्टम को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

बता दें कि शरीर के भीतर की गंभीर बीमारियों का पता लगाने के लिए एमआरआई टेस्ट बहुत जरूरी हैं। प्राइवेट सेंटर और अस्पताल में आम आदमी को इस टेस्ट के लिए पैसे का भारी बोझ उठाना पड़ता है।

नवीमुंबईकरों की जेब पर पड़ने वाले इस बोझ को कम करने के लिए नवी मुंबई महानगरपालिका ने वाशी मनपा अस्पताल में अपना एमआरआई सिस्टम लगाया है। इस सिस्टम को चलाने के लिए मनपा ने टेंडर जारी किया था, जिसे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अशोक पाटिल ने मंजूरी दी है।

नवी मुंबई के मध्यवर्गी और गरीब परिवार के मरीजों को अब एमआरआई के लिए निजी अस्पताल और मुंबई भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वाशी स्थित मनपा अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो लोगों का समय और पैसा दोनों बचाएगी। - अशोक पाटिल, चेयरमैन, स्टैंडिंग कमेटी

चुनाव के दौरान भाजपा ने किया था वादा

बता दें कि नवी मुंबई महानगरपालिका के आम चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने नवी मुंबई में हेल्थ सर्विसेज को मजबूत करने का वादा किया था। इस लिहाज से एमआरआई सिस्टम को चलाने के ठेका को स्टैंडिंग कमेटी में मंजूरी को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अशोक पाटिल ने भरोसा जताते हुए कहा कि मनपा अस्पताल में कम रेट पर एमआरआई की सुविधा उपलब्ध होने से आम मरीजों को समय पर और अच्छी क्वालिटी का इलाज मिलेगा।

एमआरआई ठेके से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण

  • ठेका की अवधि एमआरआई सिस्टम को 10 साल तक चलाने का करार
  • काम का सुपरविजन हर साल काम की गुणवत्ता को देखने के बाद ठेका रिन्यू किया जाएगा
  • फीस नवी मुंबई के लोगों को रियायती रेट पर मिलेगी सेवा
  • नियमः नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के बाहर से आने वाले मरीजों से लिया जाएगा 50% ज्यादा शुल्क

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा

गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों पर बड़ा एक्शन! दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट, जांच में जुटी टीम