इंडिगो एयरलाइंस, (फाइल फोटो) 
मुंबई

नवी मुंबई-कानपुर के बीच जल्द शुरू होगी Indigo की सीधी उड़ान, शेड्यूल इसी महीने

Indigo Airlines जनवरी के अंत तक नवी मुंबई से कानपुर के बीच सीधी उड़ान शुरू कर सकती है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ हुए समझौते के बाद उड़ानों का शेड्यूल जल्द जारी होगा।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: इंडिगो एयरलाइंस इस महीने के अंत तक कानपुर को नवी मुंबई से जोड़ने की तैयारी में है। इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री और इंडिगो एयरलाइंस के बीच समझौता होने की जानकारी सामने आई है।

नई उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा और व्यापार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में इंडिगो एयरलाइंस कानपुर से मुंबई के लिए केवल एक दैनिक उड़ान संचालित करती है। नवी मुंबई एयरपोर्ट से सीधी सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को वैकल्पिक एयरपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी, जिससे मुंबई क्षेत्र की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

जनवरी के अंत तक शेड्यूल संभव

एयरपोर्ट से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नवी मुंबई से कानपुर के लिए प्रस्तावित उड़ान का शेड्यूल जनवरी के अंत तक जारी किया जा सकता है। फिलहाल उड़ान संचालन को लेकर अंतिम तैयारियां की जा रही हैं।

अहमदाबाद और पुणे भी रडार पर

सूत्रों ने यह भी बताया कि इंडिगो एयरलाइंस कानपुर से अहमदाबाद और पुणे के लिए उड़ानें शुरू करने पर विचार कर रही है। इन दोनों शहरों के लिए फ्लाइट्स फरवरी महीने से शुरू हो सकती हैं, हालांकि अंतिम शेड्यूल अभी जारी होना बाकी है।

इंडस्ट्रियल सेक्टर को मिलेगा फायदा

प्रोविंशियल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अतुल सेठ ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई–कानपुर के बीच सीधी उड़ान शुरू होना कानपुर के औद्योगिक क्षेत्र और आम नागरिकों के लिए एक सकारात्मक कदम है।

व्यापार और यात्रियों को राहत

नई उड़ानों से न सिर्फ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और उद्यमियों के लिए भी यात्रा अधिक सुगम हो जाएगी। इंडिगो के इस कदम से उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच हवाई संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस