प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI) 
मुंबई

नवी मुंबई में बड़ी सेंधमारी: कलंबोली के फ्लैट से 36 लाख के जेवर पार, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के कलंबोली में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 36 लाख के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आकाश मसने

Navi Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित कलंबोली इलाके से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां शातिर चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाते हुए लाखों के कीमती जेवरात और नकदी उड़ा ली। हालांकि, नवी मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही दिनों के भीतर इस गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 9 मार्च की शाम को कलंबोली इलाके की एक रिहायशी बिल्डिंग में हुई। घर के मालिक किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने फ्लैट के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया। घर में घुसने के बाद आरोपियों ने अलमारी और तिजोरी को खंगाला और वहां रखे सोने-चांदी के भारी जेवरात और नकदी समेट ली। अनुमान के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये बताई गई थी। जब पीड़ित परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया। मामले की गंभीरता और चोरी की बड़ी रकम को देखते हुए नवी मुंबई क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम गठित की गई।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले घटनास्थल और उसके आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, जिनके आधार पर पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ठाणे के दाईघर गांव पहुंची। वहां जाल बिछाकर पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया।

कड़ी पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों ने कलंबोली में हुई सेंधमारी की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 36 लाख रुपये मूल्य के चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद कर लिए हैं।

पुलिस की चेतावनी

नवी मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने कीमती सामान को बैंक लॉकर में रखें या घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और हाई-टेक लॉकिंग सिस्टम का उपयोग करें। फिलहाल गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे और कितनी वारदातों में शामिल रहे हैं।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन