नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

Navi Mumbai International Airport का शानदार आगाज, 4 महीने में 3.93 लाख यात्री, देश का 9वां सबसे व्यस्त

Navi Mumbai International Airport ने सिर्फ 4 महीनों में 3.93 लाख यात्रियों का आंकड़ा छू लिया है। बढ़ते ट्रैफिक के साथ यह देश का 9वां सबसे व्यस्त घरेलू एयरपोर्ट बन गया है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport Passenger Growth: मुंबई के पास स्थित नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बेहद कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

कमर्शियल फ्लाइट्स शुरू होने के सिर्फ चार महीने के भीतर ही यह एयरपोर्ट यात्रियों की संख्या के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल ट्रैवल डेटा के अनुसार, अब तक इस एयरपोर्ट से 3 लाख 93 हजार 819 यात्री सफर कर चुके हैं। इसी के साथ यह देश का 9वां सबसे व्यस्त घरेलू एयरपोर्ट बन गया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए जल्द ही यह आंकड़ा 4 लाख के पार जाने की संभावना है।

रोजाना 150 फ्लाइट्स का संचालन

फिलहाल Navi Mumbai International Airport से प्रतिदिन लगभग 150 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं, जबकि साप्ताहिक आंकड़ा करीब 1100 फ्लाइट्स का है। इंटरनेशनल सेवाएं शुरू न होने के बावजूद यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Navi Mumbai International Airport इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जारी

एयरपोर्ट का पहला फेज अभी चालू है, जिसमें एक रनवे और एक टर्मिनल शामिल है। दूसरे रनवे और दूसरे टर्मिनल का काम तेजी से प्रगति पर है। इसके अलावा CIDCO ने तीसरे रनवे के निर्माण के लिए भी अध्ययन शुरू कराया है।

भविष्य में बढ़ेगी क्षमता

वर्तमान में यह एयरपोर्ट हर साल लगभग 20 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। योजना के अनुसार 2032 तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 90 मिलियन यात्रियों प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा गया है। उस समय यहां चार टर्मिनल पूरी तरह से संचालित होंगे।

बनेगा प्रमुख एविएशन हब

आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत के साथ यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख एविएशन हब के रूप में उभर सकता है। बढ़ती सुविधाओं और विस्तार योजनाओं के चलते नवी मुंबई एयरपोर्ट भविष्य में मुंबई के एयर ट्रैफिक का बड़ा हिस्सा संभालने में सक्षम होगा।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे