(प्रतीकात्मक तस्वीर) 
मुंबई

Navi Mumbai में मनपा का बड़ा सफाई अभियान, सागर विहार से 35 बोरी कचरा हटाया गया

Navi Mumbai MNC ने शहर के उपेक्षित और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन सफाई अभियान तेज किया। सागर विहार में छात्रों और नागरिकों के सहयोग से 35 बोरी कचरा एकत्र कर तटीय क्षेत्र की व्यापक सफाई की गई।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: महानगरपालिका आयुक्त डॉ। कैलाश शिंदे के निर्देश पर शहर की नियमित सफाई के साथ-साथ शहर में सफाई से उपेक्षित स्थानों की सफाई पर नवी मुंबई मनपा द्वारा फोकस किया गया है।

मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा ऐसे उपेक्षित क्षेत्रों के साथ-साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गहन सफाई अभियान चलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, इसमें व्यापक जनभागीदारी का उपयोग किया जा रहा है।

इसी के तहत की विशेष सफाई वाशी के सेक्टर-8 स्थित सागर विहार के क्षेत्र में की गई। इसमें वाशी के सेक्टर-16 स्थित कर्मवीर भाऊराव पाटिल महाविद्यालय के एनएसएस विभाग के विद्यार्थियों के साथ-साथ कुछ स्वच्छता-प्रेमी नागरिकों ने भी स्वेच्छा से भाग लिया।

हटाई जा रही है शहर की सड़कों के किनारे जमा मिट्टी

इस अभियान में विद्यार्थियों द्वारा 35 बोरी कचरा एकत्रित किया गया, जिसे तुर्भ स्थित मनपा के डंपिंग ग्राउंड पर पहुंचाया गया। नवी मुंबई महानगरपालिका के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा सागर विहार क्षेत्र में समुद्र तट पर आयोजित इस व्यापक स्वच्छता अभियान पर क्षेत्र के नागरिकों और आगंतुकों ने संतोष व्यक्त किया।

मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुनील पवार के नेतृत्व में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग के उपायुक्त डॉ। अजय गडदे, वाशी विभाग के सहायक आयुक्त सुखदेव येदर्द, मुख्य स्वच्छता अधिकारी राजेंद्र इंगले, उप मुख्य स्वच्छता अधिकारी नरेश अंधर, स्वच्छता अधिकारी जयश्री आदाल और उनके सहभागी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मानसून के खत्म होने की वजह से नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की सड़कों के किनारे पर जमा हुई मिट्टी अब काफी हद तक सूख गई है, जिसकी वजह से हवा में धूल की मात्रा बढ़ सकती है। इस बात को गंभीरता से लेते हुए मनपा आयुक्त कैलाश शिंदे के निर्देश पर मनपा के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग द्वारा इस धूल की कम एवं खत्म करने के लिए ब्रश और पिलपर मशीनों की मदद से उक्त मिट्टी को साफ करने और उठाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए मनया के स्वामित्व वाले 5 अत्याधुनिक धूल दमन वाहनों का उपयोग प्रभावी ढंग से किया जा रहा है।

हवा में किया जा रहा पानी का छिड़काव

  • मनपा प्रशासन के अनुसार उक्त वाहन ठाणे बेलापुर रोड, अमरा मार्ग, एमआईडीसी क्षेत्र की मुख्य सड़कों, पाम बीच मार्ग जैसी व्यस्त सड़कों पर जमा हुई मिट्टी की मात्रा अधिक पाई गई है। यह मिट्टी हवा में उड़कर आसपास के पेड़ों की पत्तियों पर जम गई है, जो हवा चलने पर उड़ती है और हवा में मिश्रित होकर पर्यावरण को दूषित करती है।
  • यह धूल हवा में मिश्रित न होने पाए, इसके लिए मनपा द्वारा विशेष मशीन की मदद से हवा में पानी का छिड़काव करने का अभियान शुरू किया गया है। इसके साथ ही पानी का छिड़काव करके सड़क के किनारे और फुटपाथों को भी साफ किया जा रहा है। मनपा प्रशासन ने बताया कि इसके लिए नवी मुंबई मनपा के आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से शुद्ध किए गए पानी का उपयोग किया जा रहा है।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए