मंत्री गणेश नाइक (pic credit; social media) 
मुंबई

Navi Mumbai में गांवठाण घरों पर लगाया गया तीन गुना जुर्माना होगा रद्द, वन मंत्री गणेश नाईक के निर्देश

NMMC क्षेत्र में गांव और गांवठाण के जरूरतमंद घरों पर लगाए गए जुर्माने को रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही पिछले प्रशासकीय कार्यकाल के कामकाज पर श्वेतपत्रिका जारी करने की तैयारी शुरू हो गई है।

अपूर्वा नायक

Ganesh Naik Municipal Policy Meeting: नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र के गांव, गांवठाण और अन्य जरूरतमंद घरों पर लगाए गए तीन गुना जुर्माने को रद्द करने के निर्देश वन मंत्री गणेश नाईक ने दिए हैं।

उन्होंने नवनिर्वाचित महापौर, उपमहापौर और गटनेताओं के साथ बैठक कर यह विषय आगामी महासभा में लाने को कहा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक

रविवार को आयोजित बैठक में महापौर सुजाता पाटिल, उपमहापौर दशरथ भगत और गटनेता सागर नाईक मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक और पूर्व विधायक संदीप नाईक भी उपस्थित थे। बैठक में जनहित और शहर के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर चर्चा की गई।

प्रशासकीय कार्यकाल पर श्वेतपत्रिका की तैयारी

गणेश नाईक ने पिछले 5 से 6 वर्षों के प्रशासकीय कार्यकाल के दौरान हुए कामकाज की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह समिति श्वेतपत्रिका तैयार करेगी, जिससे प्रशासनिक फैसलों और कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कर वृद्धि नहीं करने का आश्वासन

5 फरवरी 2026 को हुए मनपा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है और उसके बाद विकास से जुड़े फैसले तेजी से लिए जा रहे हैं। मार्च में मनपा का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। गणेश नाईक ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में संपत्ति कर और पानीपट्टी में वृद्धि नहीं की जाएगी तथा कर बढ़ोतरी से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान