भाजपा (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
मुंबई

नवी मुंबई भाजपा में घमासान, BJP-RSS ने परिवारवाद के खिलाफ खोला मोर्चा

Maharashtra News: नवी मुंबई मनपा चुनाव से पहले भाजपा और RSS कार्यकर्ताओं ने परिवारवाद का विरोध करते हुए एक परिवार से एक टिकट देने की मांग की है, जिससे पार्टी में अंदरूनी विवाद तेज हो गया है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai News In Hindi: नवी मुंबई में भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने नवी मुंबई मनपा चुनाव में एक परिवार से एक व्यक्ति को टिकट दिए जाने का समर्थन करते हुए उन लोगों के खिलाफ विरोध जताया है जिन लोगों ने अपने परिवार के लिए एक से अधिक टिकट की मांग की है।

पता हो कि नवी मुंबई भाजपा में कुछ ऐसे पूर्व नगरसेवक हैं, जिनके परिवार से पिछले मनपा चुनाव में एनसीपी के टिकट पर एक से अधिक लोग चुनकर आए थे, ऐसे सभी पूर्व नगरसेवक भाजपा में शामिल हो चुके हैं और सभी पूर्व नगरसेवकों ने एक से अधिक टिकटों की मांग की है।

मंत्री गणेश नाईक के कट्टर समर्थक हैं दशरथ भगत

शनिवार के दिन सानपाड़ा में एक दिवंगत भाजपा कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जानकारी के अनुसार इस श्रद्धांजलि सभा में विचार व्यक्त करने का कार्यक्रम भी था। इस कार्यक्रम का आयोजन एड। रमेश त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

इस दौरान त्रिपाठी ने नवी मुंबई भाजपा में बढ़ते परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नवी मुंबई के प्रभाग क्रमांक 18 से दशरथ भगत अपने परिवार के बार सदस्यों के लिए टिकट की माग की है। यह सभी चारों पूर्व नगरसेवक है। त्रिपाठी का कहना है कि दशरथ भगत परिवार भाजपा के प्रति निष्ठावान नहीं है वे अवसरवाद की राजनीति करते हैं इसलिए वे भाजपा से टिकट के लिए हकदार नहीं है। पता हो कि दशरथ भगत भाजपा नेता तथा वन मंत्री गणेश नाईक के कट्टर समर्थक माने जाते हैं।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान