नवी मुंबई एयरपोर्ट (pic credit; social media) 
मुंबई

Navi Mumbai: 19 दिनों में 1 लाख यात्री, नवी मुंबई एयरपोर्ट बना नई एविएशन हब की उम्मीद

Navi Mumbai International Airport अब 12 घंटे की बजाय 24 घंटे संचालन के लिए खोल दिया गया है। हालांकि नाइट फ्लाइट्स अभी शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन आने वाले महीनों में उड़ानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अपूर्वा नायक

Navi Mumbai International Airport Update: नए हवाई अड्डे से एयरलाइन फ्लाइट्स शुरू होने के एक महीने से ज्यादा समय बाद, नवी मुंबई एयरपोर्ट 12 घंटे की बजाय 24 घंटे ऑपरेशन के लिए खुल गया है।

हालांकि अभी कोई नाइट फ्लाइट शेड्यूल नहीं है, लेकिन दिन की आखिरी अराइवल अब रात 9.50 बजे है, जबकि पहली डिपार्चर सुबह 7.10 बजे है। जब एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर को फ्लाइट्स को हैंडल करना शुरू किया था, तो यह सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता था।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि अभी सिर्फ 2 फ्लाइट्स जोड़ी गई हैं, लेकिन आने वाले दिनों और हफ्तों में एयरलाइंस से नवी मुंबई में अपना शेड्यूल बढ़ाने की उम्मीद है। मार्च के आखिर के बाद फ्लाइट्स की संख्या में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जब एयरलाइन का समर शेड्यूल शुरू होगा।

19 दिनों में 1 लाख यात्रियों ने की यात्रा

पता हो कि 12 जनवरी को, नवी मुंबई एयरपोर्ट को शुरू किया गया था। हवाई अड्डा खुलने के बाद से 19 दिनों में कुल 1 लाख यात्रियों को हैंडल किया गया, नए एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक भूवमेंट की संख्या अभी प्रति घंटे 10 लैंडिंग या टेक ऑफ तक सीमित है।

सूत्रों ने बताया कि अप्रैल से यह बढ़कर प्रति घंटे 20 फ्लाइट्स हो जाएगी, यूरोप और अमेरिका में, ज्यादातर एयरपोर्ट, बड़े हब को छोड़कर, रात में बंद हो जाते है, आमतौर पर रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच, शोर प्रदूषण को कम करने के लिए नाइट कर्फ्यू के नियमों के अनुसार जब ये एयरपोर्ट बंद हो जाते है तो फंसे हुए यात्रियों को टर्मिनल छोडना पड़ता है। हालांकि, भारत के बड़े एयरपोर्ट 24/7 खुले रहते है, जिससे फंसे हुए यात्रियों को रात बिताने के लिए एक सुरक्षित जगह मिलती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z