मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

NSE पर लिस्ट हुआ ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’: कुंभ विकास को मिलेगा बूस्ट, CM फडणवीस बोले- ऐतिहासिक क्षण

CM Devendra Fadnavis ने NSE मुंबई में नासिक मनपा के ‘क्लीन गोदावरी बॉन्ड’ को लिस्ट किया। कुंभ मेले से जुड़े विकास कार्यों और ऊर्जा कंपनियों को NSE पर लिस्ट करने की घोषणा भी की।

आकाश मसने

Clean Godavari Bond: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज मुंबई में नासिक नगर निगम के 'क्लीन गोदावरी बॉन्ड' को औपचारिक रूप से लिस्ट किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने कहा कि दक्षिण की गंगा कहलाने वाली गोदावरी नदी की सफाई में नागरिकों और निवेशकों की स्वैच्छिक भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' के संदेश को दोहराते हुए कहा कि आगामी कुंभ मेले की पवित्रता और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास कार्यों को भी गति दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुंभ मेले की तैयारियों के तहत नासिक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

बॉन्ड के सब्सक्रिप्शन के लिए निवेशकों से चार गुना प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि नासिक नगर निगम के 'क्लीन गोदावरी बॉन्ड' के सब्सक्रिप्शन के लिए निवेशकों से चार गुना अधिक प्रतिक्रिया मिली है। यह स्थानीय स्वशासी निकाय की वित्तीय क्षमता, रेटिंग और पारदर्शी प्रक्रिया का प्रमाण है। सीएम देवेंद्र ने कहा कि इससे पहले पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगमों ने भी खुले वित्तीय बाजार से बॉन्ड के माध्यम से सफलतापूर्वक धन जुटाया है।

NSE प्रक्रिया से 26 करोड़ रुपये मिलेंगे

मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि राज्य में 15 नगर निगम ऐसी क्षमता रखते हैं जो नियामक प्रक्रिया के माध्यम से विशेष योग्यता और अनुमोदन प्राप्त करने के बाद विकास कार्यों के लिए धन जुटा सकते हैं। खुले बाजार से जुटाए गए फंड के आधार पर केंद्र सरकार से मिलने वाली अवसंरचना निधि का मार्ग भी सरल हुआ है। उन्होंने बताया कि NSE प्रक्रिया से 26 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन कोष मिलेगा, जिससे नगर निगम पर ब्याज का बोझ शून्य प्रतिशत तक कम किया जा सकेगा।

इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, शहरी विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. केएच गोविंदराज, NSE के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान, मित्र के CEO प्रवीण परदेशी, मंडल आयुक्त प्रवीण गेडाम, कुंभ मेला आयुक्त शेखर सिंह और नासिक नगर निगम आयुक्त मनीषा खत्री सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियां भी होंगी लिस्ट

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ऊर्जा क्षेत्र की महत्वपूर्ण कंपनियों की क्षमता बढ़ाने के लिए एनएसई के माध्यम से धन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में महापारेषण (एमएसईटीसीएल), इसके बाद महावितरण और महानिर्मिति को लिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में एनएसई का अनुभव अत्यंत सहायक होगा।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO