नरेश म्हस्के और संजय राउत (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई

खुद सीएम बनना चाहते थे संजय राउत! रश्मि ठाकरे से किया दुर्व्यवहार, नरेश म्हस्के का सनसनीखेज आरोप

Naresh Mhaske Vs Sanjay Raut: सुप्रीम कोर्ट के बाहर बहस के बाद नरेश म्हस्के ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय राउत पर लगाए गंभीर आरोप। म्हस्के बोले- उद्धव ठाकरे को हटाकर वो खुद सीएम बनना चाहते थे।

अनिल सिंह

Naresh Mhaske Allegations Sanjay Raut: सर्वोच्च न्यायालय के बाहर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के सांसद संजय राउत और एकनाथ शिंदे गुट के सांसद नरेश म्हस्के के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

सुप्रीम कोर्ट परिसर के बाहर संजय राउत की 'आना ही पड़ेगा' वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए सांसद नरेश म्हस्के ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। इस दौरान उन्होंने संजय राउत पर खुद मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा रखने और ठाकरे परिवार के खिलाफ बयानबाजी करने जैसे कई सनसनीखेज आरोप लगाए।

राज्यसभा टिकट में देरी पर उद्धव और रश्मि ठाकरे को कहा बुरा-भला

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नरेश म्हस्के ने संजय राउत पर सीधा निशाना साधा और दावा किया, "संजय राउत पूरी तरह से झूठे हैं। पूरी शिवसेना जानती है कि जब उनके राज्यसभा टिकट की घोषणा में थोड़ी देरी हुई थी, तब उन्होंने उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि वाहिनी के खिलाफ किस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया था।"

म्हस्के ने आगे दावा किया कि जब महाविकास अघाड़ी की सरकार बन रही थी, तब पवई के एक होटल में शिवसेना विधायकों को एकत्र कर उद्धव ठाकरे के बजाय खुद के नाम को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाने की साजिश रची जा रही थी।

"उद्धव ठाकरे को सच बताने से डरते थे राउत"

म्हस्के ने एकनाथ शिंदे के साथ अपने जुड़ाव और वर्षा बंगले से आए फोन कॉल का जिक्र करते हुए कहा कि वे शिंदे साहब के साथ खड़े रहने वाले पहले जिला प्रमुख थे।

उन्होंने राउत को चुनौती देते हुए कहा, "अयोध्या दौरे के समय आपने खुद एकनाथ शिंदे के सामने मुझसे कहा था कि विधान परिषद के लिए मेरा नाम तय था, लेकिन बाद में आमशा पाडवी को टिकट दे दिया गया। आपने मुझसे कहा था कि अगर मुझे टिकट मिला तो मैं शिंदे के साथ चला जाऊंगा। क्या आप बालासाहेब की कसम खाकर इस बात से इनकार कर सकते हैं?"

या तो आप इस्तीफा दें या मैं, म्हस्के की सीधी चुनौती

संजय राउत पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाते हुए नरेश म्हस्के ने कहा कि अगर उनमें थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो वे उनके आरोपों को गलत साबित करके दिखाएं।

म्हस्के ने आक्रामक लहजे में कहा, "यह एक बंद मुट्ठी है, इसे बंद ही रहने दीजिए। एकनाथ शिंदे साहब के कड़े कदम उठाने के बाद आप किसे और क्यों बार-बार फोन कर रहे थे, यह बात आप खुद जगजाहिर कर दें। मैं वरिष्ठ नेता के रूप में आपका सम्मान करता था, लेकिन आप चाहे जितनी आलोचना कर लें, मैं एकनाथ शिंदे के साथ मजबूती से खड़ा रहूंगा। अगर मेरी बात गलत है तो आप इस्तीफा दें, वरना मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं।"

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?

शाह का लेक्चर नहीं सुनना... छात्रों पर एक्शन से गुस्से में विपक्ष, राहुल गांधी के 3 तीखे सवालों से गरमाई संसद