हसन मुश्रिफ (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

हसन मुश्रिफ बने नंदुरबार के पालक मंत्री, माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे के बाद भरा पद

Maharashtra Cabinet Minister News: 3 महीने के इंतजार के बाद नंदुरबार जिले को नया पालक मंत्री मिल गया है। माणिकराव कोकाटे के इस्तीफे के बाद खाली पद पर अब हसन मुश्रिफ को नियुक्त किया गया है।

अपूर्वा नायक

Hasan Mushrif Appointed as Nandurbar Guardian Minister: नंदुरबार जिले को करीब तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नया पालक मंत्री मिल गया है।

राज्य सरकार ने कैबिनेट मंत्री हसन मुश्रिफ को इस जिम्मेदारी के लिए नियुक्त किया है। इस फैसले से जिले में प्रशासनिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोकाटे के इस्तीफे के बाद खाली था पद

यह पद दिसंबर 2025 से खाली पड़ा था। पूर्व पालक मंत्री माणिकराव कोकाटे को फर्जी कागजात के आधार पर सरकारी फ्लैट हासिल करने के मामले में दोषी पाया गया था। इस मामले के सामने आने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के साथ ही उन्हें नंदुरबार के पालक मंत्री का पद भी छोड़ना पड़ा था।

हसन मुश्रिफ को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

राज्य सरकार ने अब यह जिम्मेदारी मेडिकल शिक्षा मंत्री हसन मुश्रिफ को सौंपी है। वे पहले से ही सोलापुर जिले के पालक मंत्री के रूप में काम देख रहे हैं। अब उनके जिम्मे नंदुरबार जिले का प्रभार भी आ गया है। इससे उनके दायित्वों में और वृद्धि हुई है।

सरकार ने जारी किया आधिकारिक आदेश

सरकार की ओर से इस नियुक्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुश्रिफ अब दोनों जिलों के विकास कार्यों की निगरानी करेंगे और प्रशासनिक समन्वय बनाए रखेंगे।

विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

नंदुरबार जैसे आदिवासी बहुल जिले में लंबे समय से कई विकास योजनाएं लंबित थीं। अब नए पालक मंत्री की नियुक्ति के बाद उम्मीद की जा रही है कि इन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रशासनिक स्तर पर फैसलों में तेजी आएगी और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर

निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने लगाई फांसी, सुप्रीम कोर्ट ने 2025 में किया था बरी