नालासोपारा में मेफेड्रोन जब्त (pic credit; social media) 
मुंबई

नालासोपारा में 46 लाख की मेफेड्रोन जब्त, 2 नाइजीरियन सहित 3 गिरफ्तार

Mumbai News: नालासोपारा पुलिस ने 46 लाख की मेफेड्रोन जब्त कर दो नाइजीरियन नागरिक और एक स्थानीय समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सोनाली चावरे

Nallasopara Police Seize Mephedrone: नालासोपारा पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एम.डी.) बरामद की और दो नाइजीरियन नागरिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद ड्रग्स की कुल अनुमानित बाजार कीमत 46 लाख से अधिक बताई जा रही है।

पहली कार्रवाई 11 अक्टूबर 2025 की रात करीब 12:30 बजे हुई। नालासोपारा पश्चिम स्थित मंदिर के पास, फोर्थ रोड पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से 16.49 ग्राम मेफेड्रोन, नकद 3,50,600 रुपये और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओगोबोना मधुआबुची अयाजया (53), नाइजीरियन और करण विष्णु कांदे (28), स्थानीय निवासी के रूप में हुई।

दूसरी कार्रवाई उसी दिन देर शाम नालासोपारा पूर्व, प्रगत्ति नगर में की गई। अमली पदार्थ विरोधी कक्ष 2 की टीम ने 44 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 214 ग्राम मेफेड्रोन बरामद हुआ। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 42 लाख 80 हजार है। इस पर एन.डी.पी.एस. अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी आनंद नाटुलकर ने बताया कि जिले में ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

नालासोपारा पुलिस की यह कार्रवाई जिले में नशीली दवाओं और अवैध व्यापार के खिलाफ कड़ी चेतावनी है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अब कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच जारी है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की सफल छापेमारी स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाती है और अवैध व्यापारियों के लिए स्पष्ट संदेश देती है कि पुलिस हर स्तर पर सतर्क है।

राम मंदिर vs झारखंड परीक्षा: संसद के बाहर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने, आखिरी दिन सबसे बड़ा प्रदर्शन- VIDEO

तरुण तेजपाल केस: 13 साल की कानूनी जंग और बचपन का वो खौफनाक सच, पीड़िता ने पहली बार बयां किया अपना दर्द

मेरा शरीर अस्पताल में, आत्मा छात्रों के बीच… JPSC-JSSC आंदोलन के बीच देवेंद्र महतो की भावुक अपील

दिल्ली बम धमाके के पीछे अल-कायदा का हाथ, UNSC ने पेश की रिपोर्ट, कहा- बढ़ रहा है खतरा

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा