Western Railway Mumbai (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

मुंबईकरों को मिलेगी कुछ राहत, पश्चिम रेलवे पर बढ़ेंगी लोकल फेरियां, चलेगी 12 एसी और 3 नॉन-एसी अतिरिक्त लोकल

Western Railway Mumbai: पश्चिम रेलवे 19 फरवरी से 12 नई एसी और 3 नॉन-एसी लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू कर रहा है, जिससे मुंबई यात्रियों को भीड़ से राहत और बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Mumbai Local Train: पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों को अपग्रेड करने और उनकी संख्या बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। यात्रियों को तत्काल राहत देने के लिए पश्चिम रेलवे पर 19 फरवरी से 12 अतिरिक्त एसी लोकल और 3 नॉन-एसी ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे पर लोकल की 1414 फेरियां

फिलहाल पश्चिम रेलवे पर एसी और नॉन-एसी लोकल की कुल 1414 फेरियां संचालित हो रही हैं। मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाओं का लाभ रोजाना लाखों यात्री उठाते हैं।

एसी लोकल की बढ़ती मांग

सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए अब पश्चिम रेलवे पर एसी लोकल की मांग तेजी से बढ़ रही है। लोकल सेवाओं में यह वृद्धि भीड़भाड़ कम करने और यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देने में सहायक होगी।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, 12 एसी लोकल सेवाएं शुरू की जा रही हैं, जिनमें से 11 सेवाएं मौजूदा नॉन-एसी सेवाओं के स्थान पर संचालित की जाएंगी, जबकि एक सेवा नई एसी लोकल के रूप में जोड़ी जाएगी। इसके अलावा, तीन नई नॉन-एसी सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।

121 से बढ़कर 133 हुई एसी सेवाएं

पश्चिम रेलवे पर एसी लोकल फेरियों की संख्या 121 से बढ़कर 133 हो जाएगी। वहीं, कुल लोकल फेरियों की संख्या 1410 से बढ़कर 1414 हो जाएगी। शनिवार और रविवार को संचालित एसी सेवाओं की संख्या भी 77 से बढ़कर 106 हो जाएगी, जिससे वीकेंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर क्षमता उपलब्ध होगी। इसके अलावा, वर्तमान में भायंदर से बांद्रा के बीच चलने वाली एक स्लो लोकल सेवा को अब विरार से संचालित किया जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल