वसई विरार में स्काई शॉट पटाखा से चोट सोर्स: सोशल मीडिया
मुंबई

वसई-विरार में रील बनाने के चक्कर में हाथ में फटा स्काई शॉट पटाखा, 5 घंटे चला ऑपरेशन; युवक को लगे 72 टांके

Vasai Virar Reel Firecracker Injury: वसई-विरार में 21 वर्षीय विनीत कुमार के हाथ में स्काई शॉट पटाखा फट गया। रील बनाने के दौरान हुए हादसे के बाद साढ़े पांच घंटे ऑपरेशन चला और 72 टांके लगाए गए।

मनीषा बोंदरे

Highlights

  • महाराष्ट्र के वसई-विरार में 21 वर्षीय विनीत कुमार पटाखे से गंभीर रूप से घायल हो गया।

  • सोशल मीडिया रील बनाने के लिए उसने स्काई शॉट पटाखा हाथ में पकड़कर जलाया।

  • पटाखा आसमान में जाने के बजाय हाथ में ही फट गया।

  • डॉक्टरों ने करीब साढ़े पांच घंटे तक सर्जरी कर हाथ में 72 टांके लगाए।

  • प्लास्टिक सर्जरी के बाद युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Mumbai Vasai Virar Sky Shot Firecracker Reel Injury: सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून महाराष्ट्र के वसई-विरार में एक 21 वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। विनीत कुमार ने स्काई शॉट पटाखा हाथ में पकड़कर जलाया, लेकिन वह आसमान में जाने के बजाय हाथ में ही फट गया। गंभीर रूप से घायल युवक की करीब साढ़े पांच घंटे सर्जरी करनी पड़ी और डॉक्टरों ने उसके हाथ में 72 टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रील बनाने के लिए हाथ में पकड़ा पटाखा

मुंबई शहर, सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की चाह में लोग कई बार अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। ऐसा ही एक खतरनाक मामला महाराष्ट्र के वसई-विरार से सामने आया है। यहां 21 वर्षीय युवक को रील बनाने के लिए स्काई शॉट पटाखे के साथ स्टंट करना भारी पड़ गया। पटाखा हाथ में ही फटने से उसका हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया।

आसमान में जाने के बजाय हाथ में हुआ धमाका

घायल युवक की पहचान विनीत कुमार के रूप में हुई है। वह लेबर कॉन्ट्रैक्टर है और मधुबन बिल्डिंग परिसर में काम करता है। जानकारी के अनुसार, वह सोशल मीडिया के लिए एक रील बनाना चाहता था। इसी कोशिश में उसने आसमान में उड़ने वाले स्काई शॉट पटाखे को हाथ में पकड़कर जलाने का जोखिम उठाया।

स्काई शॉट पटाखे को इस तरह बनाया जाता है कि जलाने के बाद वह आसमान की ओर उड़ता है। लेकिन विनीत ने इसे जमीन पर रखकर जलाने के बजाय हाथ में पकड़ लिया। पटाखा जलाते ही तेज धमाका हुआ और वह उसके हाथ में ही फट गया। इस हादसे में उसके हाथ में गंभीर चोटें आईं।

दो अस्पतालों में नहीं मिला इलाज

हादसे के बाद विनीत को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, दो अस्पतालों में इलाज से इनकार किए जाने के बाद उसे वसई पश्चिम स्थित अप्पासाहेब थोरात अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उसके हाथ की गंभीर चोटों को देखते हुए तत्काल सर्जरी की।

साढ़े पांच घंटे चला ऑपरेशन, 72 टांके लगे

डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन करीब पांच से साढ़े पांच घंटे तक चला। इस दौरान विनीत के हाथ में कुल 72 टांके लगाए गए। उसकी चोटों के उपचार के लिए प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। इलाज करने वाले डॉक्टर अप्पासाहेब थोरात ने इस मामले की जानकारी दी। फिलहाल युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

कुछ सेकेंड की रील के लिए जान जोखिम में न डालें

यह घटना सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए किए जाने वाले खतरनाक स्टंट को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है। पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर, जमीन पर रखकर तथा उचित दूरी बनाकर ही जलाने चाहिए। कुछ सेकेंड का वीडियो बनाने के लिए अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरे में डालना गंभीर हादसे का कारण बन सकता है।

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में दो जवान घायल

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट